✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert: बारिश और तेज हवाओं ने झारखण्ड वासियों को गर्मी से दी राहत,पढ़िये आज कैसा रहेगा मौसम?

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 27, 2026, 7:43:52 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी से परेशान झारखंड के लोगों को रविवार के दिन कुछ राहत मिली.सुबह तेज धूप और उमस के बाद शाम के समय हल्की बारिश की फुहारों ने मौसम को थोड़ा ठंडा और सुहाना बना दिया.राजधानी रांची, कोल्हान क्षेत्र के जमशेदपुर, सरायकेला और बोकारो समेत कई जिलों में शाम के समय हल्की बारिश देखने को मिली.बारिश ज्यादा तेज नहीं थी, लेकिन तेज हवाओं के कारण मौसम काफी अच्छा हो गया, जिससे लोगों ने राहत महसूस की.

 आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आज सोमवार को झारखंड का मौसम मिला-जुला रहने वाला है. सुबह के समय तेज धूप लोगों को परेशान कर सकती है, लेकिन शाम तक मौसम बदलने की संभावना है.आसमान में बादल छा सकते हैं और कई जगहों पर गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है साथ ही तेज हवाएं चलने से मौसम सुहाना बना रहेगा.मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी.मौसम विभाग ने रांची सहित राज्य के कई जिलों में गरज-चमक और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है.

तापमान में आएगी दो से तीन डिग्री गिरावट

झारखंड के अधिकतर जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है, जबकि कुछ स्थानों पर यह 42 डिग्री तक पहुंच गया है.आने वाले दिनों का मौसम विभाग के अनुसार 2 मई तक झारखंड में मौसम का यही बदला हुआ मिजाज देखने को मिलेगा.कभी तेज धूप, कभी बादल और हल्की बारिश के कारण लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलती रहेगी.

पढ़ें अपने जिले का तापमान 

रांची का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 43 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJhsrkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.