टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में तेज हवा और बारिश की वजह से अचानक से मौसम का मिजाज बदल चुका है. जहां ठंड पूरी तरह से खत्म हो रही थी और लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है तो वही एक बार फिर लोगों को सिहरन महसुस हो रही है. विभाग का कहना है कि आने वाले अगले 27, 28 फरवरी तक झारखंड के मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा जहां सुबह और शाम के समय लोगों को ठंड महसुस होगी. वही तेज हवाओं की वजह से तापमान में दो से तीन डिग्री के गिरावट भी दर्ज की जा सकती है.
अगले दो दिनों तक दिखेगा झारखंड में बारिश हवा का असर
मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले अगले दो दिनों तक मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा.हालांकी एक 2 मार्च से एक बार फिर झारखंड का तापमान चढ़ेगा.जिससे लोगों को गर्मी का एहसास होगा.पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी रांची समेत कोल्हान के कुछ जिलों में बारिश के साथ हवा का असर देखने को मिला जहां सर्वाधिक वर्षा 9 मिमी पूर्वी सिंहभूम के गुराबंधा में रिकॉर्ड की गई.
पिछले 24 घंटे के दौरान कैसा रहा तापमान
पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिकतम तापमान जमशेदपुर के जगन्नाथपुर का 32.2 डिग्री सेल्सियस का जबकि सबसे कम तापमान 11 डिग्री गुमला का रिकॉर्ड किया गया. राजधानी रांची का अधिकतम 26.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड रहा.
पढ़े अपने जिले का तापमान
रांची का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री जा सकता है.
