✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:झारखंड वासी हो जाए सावधान! 2 सितम्बर से फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून, भारी बारिश के साथ दिखेगा आंधी तूफ़ान का असर

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:46:20 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में पिछले तीन-चार दिनों से मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया जा रहा है,लेकिन मौसम का कुछ खास असर देखने को नहीं मिल रहा है.इसके पीछे की वजह मानसून का कमजोर पडना है.यही वजह है कि झारखंड के कई जिलों में पिछले 24 घंटे में ना के बराबर बारिश हुई है हालाकी धनबाद में 13.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.वही अन्य जिलों में कहीं गरज के साथ हल्की फुल्की बारिश हुई तो कहीं-कहीं बादल छाए रहे.

2 सितम्बर से फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून

मौसम विभाग का कहना है कि 2 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर बन रहा है, जिसका खास असर झारखंड पर देखने को मिलेगा जहां गरज के साथ बारिश होगी वही इसके साथ तेज हवा और वज्रपात का भी असर देखने को मिलेगा. जिसको देखते हुए मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है.वही लोगों को इससे खास तौर पर सावधान रहने की हिदायत भी दी गई है.

पढ़े कैसा रहा कोल्हान के मौसम का हाल

वही बात अगर कोल्हान के जिलों की जाए तो यहां भारी बारिश और वज्रपात के नाम पर कड़ी धूप खिली रही.दिन भर गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा. हालांकी हवा की वजह से लोगों को राहत मिलती रही.वही आज भी सरायकेला में सुबह से ही कड़क धूप खिली हुई है जिससे गर्मी से लोगों का पसीना छूट रहा है.कुल मिलाकर पिछले 3 दिनों से कोल्हान में बारिश के नाम पर कड़क धूप देखने को मिल रही है.

अगले 2 दिनों में 3 डिग्री गिरेगा झारखंड का पारा

झारखंड के तपमान की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में झारखंड का अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.वही मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान जातया गया है कि आने वाले अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री गिरावट होगी . वही अगले दो दिनों के अंदर इसमे 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस न्युनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

पढे अपने जिले का तापमान 

राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.