✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert: झारखंड के लिए अगले 24 घंटे हैं भारी, इन 12 जिलों में बाढ़ की चेतावनी, रहें अलर्ट

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 11:36:06 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):आज यानि 7 जुलाई को झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से दी गई है. IMD की माने तो आनेवाले अगले 24 घंटे में मौसम झारखंड पर भारी पड़ सकता है क्योंकि भारी बारिश की वजह से राज्य के 12 जिलों में बाढ़ आ सकती है.मौसम विभाग की माने तो झारखंड के 8 जिलों के साथ, अन्य जिलों में भी भारी बारिश के साथ, वज्रपात की संभावना है जिसको देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

झारखंड के साथ इन राज्य पर भी बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है

झारखंड के साथ अन्य राज्य जैसे ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल,मध्यप्रदेश मध्य प्रदेश में भी आज बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. जिससे खास तौर पर नदी किनारे रहने वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. वरना आपको जान माल का नुकसान हो सकता है.

इन 12 जिलों में बाढ़ की चेतावनी

वही झारखंड में आज यानि सोमवार को जिन जिलों में बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी किया गया है उन 12 जिलों में रांची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा,गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, और बोकारो जिला शामिल है.इन जिलों के लोगों को आज पूरी तरह से अलर्ट रहने की जरूरत है.क्योंकि यहां 5:30 बजे शाम के बाद बाढ़ आ सकती है.

आज झारखंड के 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट 

 आज झारखंड के 8 जिलों में गरज के साथ भारी बारिश की संभावना है.वही वज्रपात भी देखा जा सकता है इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा चल सकती है.इसको देखते हुए लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा,गढ़वा, पलामू, लातेहार, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

पढें कोल्हान का मौसम

वही कोल्हान के जिलों की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे के से सरायकेला में लगातार बारिश हो रही है. वही पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और चाईबासा का भी वही हाल है. यहां भी रुक रुककर बारिश हो रही है.वही आज सुबह से ही यहां मुसलाधार बारिश हो रही है.लगातार हो रही बारिश की वजह से ठंड का एहसास हो रहा है.

अगले दो दिनों में और गिरेगा 2 डिग्री पारा

झारखंड के तापमान की बात की जाए तो पिछले 2 दिनों में इसमे दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं आनेवाले अगले दो दिनों में इसमे दो डिग्री की गिरावट आ सकती है. आज झारखंड का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस न्यूतनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamahedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.