✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:झारखंड के अधिकांश जिलों का पारा पहुंचा 30 डिग्री, दोपहर में छूट रहा पसीना, पढ़े ताजा अपडेट

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 28, 2026, 9:12:18 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड के अधिकांश जिलों का पारा अब 30 डिग्री तक पहुंच गया है.जिसकी वजह से आप लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है.वही दोपहर के समय कड़क धूप से लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है. खास तौर पर झारखंड के कोल्हान के जिलो जैसे पूर्वी पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला में लोगों को अब दोपहर के समय पसीना तक निकल निकल रहा है. जिसकी वजह से आप दोपहर में लोगों को साल स्वेटर पहनना बोझ लग रहा है.

झारखण्ड से लगभग ठंड की विदाई कन्फर्म

एक तरफ जहां एक सप्ताह पहले लोग ठंड और बर्फीली हवा से परेशान थे तो वही कुहासा से भी लोगों का जीवन अस्त व्यास्त हो गया था. वही अब इससे लोगों को राहत मिल चुकी है.झारखण्ड के अधिकांश जिलों का न्यूनतम पारा 15 से 16 डिग्री के आस पास पहुंच चूका है. जिसकी वजह से अब झारखण्ड से लगभग ठंड की विदाई कन्फर्म हो चुकी है.अब झारखंड के मौसम में करवट ले ली है.

पढ़े आज का हाल 

 वही आज यानी बुधवार के मौसम की बात की जाए तो आज झारखंड के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. जहां कुछ जिलों में हल्के फुल्के बादल दिखाई देंगे, तो वहीं कुछ जिलों में हल्की बारिश भी हो सकती है.जिसकी वजह से झारखंड के तापमान एक से दो डिग्री की गिरावट आएगी, जिसमें थोड़ी बहुत ठंड बढ़ेगी हालांकी इसके बाद फिर से तापमान चढ़ेगा.बात अगर जमशेदपुर के सरायकेला की जाए तो यहां अब रात के समय भी लोगों को ज्यादा ठंड नहीं लग रही है वही दोपहर के समय पसीना छूट रहा है.

पढ़े अपने जिले का हाल

रांची का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.