☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:आज झारखंड के 17 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, रांची और आस पास के इलाकों में गरज के साथ बारिश का अलर्ट, सावधान रहें किसान

Weather Alert:आज झारखंड के 17 जिलों में  भारी बारिश की चेतावनी, रांची और आस पास के इलाकों में गरज के साथ बारिश का अलर्ट, सावधान रहें किसान

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में इन दिनो मानसून की बारिश हो रही है. हालांकि 5 और 6 अगस्त को मानसून की रफ्तार में कमी आई थी लेकिन आज यानी 7 अगस्त को फिर से मानसून रफ्तार पकड़ेगा. आज मौसम विभाग की ओर से 17 जिले में भारी बारिश की संभावना जताई गई जिसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

झारखंड में असर दिखाएगा साइक्लोनिक सर्कुलेशन

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद की माने तो बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन 2 दिनों के लिए कमजोर पड़ा था लेकिन फिर आज से साइक्लोनिक सर्कुलेशन झारखंड में अपना असर दिखाना शुरू कर देगा. आज झारखंड के 17 जिलों में भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है, वहीं अन्य जिलों में भी सामान्य बारिश हो सकती है. पिछले 24 घंटे में झारखंड में बारिश की बात की जाये तो राजधानी रांची में 26.2 मिलीमीटर तो वही सबसे अधिक बारिश को कोयलांचल यानी धनबाद में 120.8 मिलीमीटर बारिश हुई.

इन 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

आज मौसम विभाग ने झारखंड के जिन 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है उन जिलो में गिरिडीह, धनबाद, लोहरदगा, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, गढ़वा,चतरा, लातेहार, रांची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम,पलामू और सरायकेला खरसावां शामिल है

पढें अपने जिले का संभावित तापमान

झारखंड के संभावित तापमान की बात करे तो आज राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं पलामू में आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा.गढ़वा का अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं कोयलांचल धनबाद का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.वहीं सरायकेला का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

Published at:07 Aug 2024 09:01 AM (IST)
Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.