✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:आज भी झारखंड में दिखेगा मानसून का व्यापक असर,इन जिले के लोगों को सावधान रहने की हिदायत

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 10:45:38 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में मौसम का मिजाज सामान्य रूप से देखने को मिला.सबसे ज्यादा बारिश रामगढ़ में 26.6 मिलीमीटर दर्ज की गई. वही आज यानी शुक्रवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड के कुछ जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात की संभावना जतायी गयी है. जिससे लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी गयी है.

आज भी झारखंड पर दिखेगा मानसून का व्यापक असर

मौसम विभाग का कहना है कि आज राजधानी रांची समेत राज्य के कुछ जिलों में दोपहर के बाद मौसम का मिजाज बदलेगा और झमाझम बारिश होगी.वही इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा चल सकती है.इसके साथ ही वज्रपात से सावधान रहने के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है.

पढे कोल्हान के मौसम का हाल

 कोल्हान प्रमंडल के जिलों की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में यहाँ कड़क धूप खिली रही. जिससे गर्मी से लोगों का पसीना छूट गया.पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम सरायकेला खरसावां चाईबासा, जिले का यहीं हाल रहा. वहीं आज यानि शुक्रवार की सुबह से ही सरायकेला में कड़क धूप के लिए हुई है जिससे लोगों का हाल-बेहाल है.

पिछले 24 घंटे में एक डिग्री चढ़ा झारखंड का पारा

पिछले 24 घंटे में झारखंड के अधिकतम और न्युनतम तापमान की बात की जाए तो अधिकतम और न्युनतम तापमान में 1° की बढ़ोतरी दर्ज की गई.मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले अगले 48 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आयेगी.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस न्युनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhabd weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhabd weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.