☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert: डाल्टनगंज से गुजर रहा मानसून का ट्रफ़ इन 6 जिलों में मचा सकता है तबाही, नदी किनारे रहनेवाले लोग रहें सावधान 

Weather Alert: डाल्टनगंज से गुजर रहा मानसून का ट्रफ़ इन 6 जिलों में मचा सकता है तबाही, नदी किनारे रहनेवाले लोग रहें सावधान 

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची में भारी बारिश की संभावना जताई गई थी, हालंकी हल्की फुल्की बुंदा बाँदी हुई लेकिन बादल छाए रहे वही अन्य जिलो जैसे पूर्वी सिंहभूम, लोहरदगा सिमडेगा में अच्छी खासी बारिश देखने को मिली.वही मौसम विभाग के माने तो मानसून का ट्रफ़ इन दिनों डाल्टनगंज से गुजर रहा है, जिससे आज पलामू जिले में भारी बारिश देखने को मिल सकती है.

7 जुलाई तक लगातार बारिश का अलर्ट

वही आनेवाले अगले 7 जुलाई तक लगातार झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है जहां बारिश के साथ वज्रपात भी होगी, वही इसको देखते हुए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है.मौसम विभाग के मुताबिक आज राजधानी रांची, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह ,हजारीबाग कोडरमा में बारिश तबाही मचा सकती है जिससे लोगों को अलर्ट रहना है.

नदी किनारे रहनेवाले लोग रहें सावधान 

मौसम विभाग की ओर से ख़ास तौर पर उन लोगों को अलर्ट रहने को कहा गया है जो नदी किनारे रहते है या जिनका निचले इलाकों में घर है क्योंकि भारी बारिश की वजह से इन दिनों नदी पानी से लबालब भरा हुआ है,जिसकी वजह से कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो चुकी है. वहीं जरा सी भी अगर अधिक बारिश हुई तो फिर लोगों के घरों में पानी घुस सकता है.

पढें कोल्हान का मौसम

कोल्हान मंडल के मौसम की बात की जाए तो अधिकाश जिलों में पिछले 24 घंटे में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली वही कई जिलों में रुक रुककर बारिश हुई. जिससे उमस वाली गर्मी ने लोगों को खूब सताया. वही सरायकेला में आज सुबह से ही धूप खिली हुई है. अगर अब कोल्हान में भारी बारिश हुई तो खरकई और स्वर्णरेखा नदी का जल खतरे के निशान से ऊपर आ जाएगा और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है.

अगले तीन दिनों में तीन डिग्री गिर सकता है झारखंड का पारा

वही झारखंड के तापमान में पिछले 1 सप्ताह से कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है हालांकी मौसम विभाग की माने तो आनेव ले अगले तीन दिनों में इसमे भारी गिरावट देखने को मिल सकती है.IMD की ओर से अगले 3 दिन में झारखंड का पारा 3 डिग्री गिर सकता है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री जा सकता है.

Published at:04 Jul 2025 03:23 AM (IST)
Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.