✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:एक डिग्री पहुंचा मैक्लुस्कीगंज का पारा, आज शीतलहरी कंपायेगी लोगों की हाड़, पढ़ें ठंड से कब मिलेगी राहत

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 1:58:53 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में एक तरफ जहां ठंड ने लोगों जीवन अस्त व्यस्त कर रखा है,वहीं दूसरी तरफ को कुहासे की वजह से लोगों का आवागमन बाधित हो रहा है.मौसम विभाग की माने तो अभी ठंड से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है.11 जनवरी यानी आज भी सुबह में कहीं कहीं हल्के मध्यम दर्जे का कोहरा देखने को मिलेगा. वहीं आंशिक तौर पर कई जिलों में बादल भी छाए रहेंगे. जिसकी वजह से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आस पास और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

 पढ़ें ठंड से कब मिलेगी राहत

मौसम विभाग की माने तो 24 घंटे के दौरान झारखंड के मौसम में किसी बड़े बदलाव की कोई संभावना नहीं है. वहीं इसके 3-4 दिनों के बाद धीरे-धीरे बढ़ो अधिकतम तापमान में बढोत्तरी होगी, लेकिन शाम के वक्त शीतलहरी का कहर जारी रहेगा. मौसम विभाग की ओर से बुजुर्ग और बच्चों को खास तौर पर ठंड से बचने की सलाह दी गई है. वहीं जिन लोगों को हार्ट से जुड़ी बीमारियां उनको सुबह की सैर पर नहीं जाने की सलाह दी गई है.

एक डिग्री पहुंचा मैक्लुस्कीगंज का पारा

झारखंड में ठंड का आलम यह है कि सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंच गया है. गुरुवार की बात करें तो रांची के मैक्लूसकीगंज का पारा 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसकी वजह से वहां ओस की बूंदे जम गई. पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा तापमान सरायकेला में 26.01 डिग्री सेल्सियस तो है सबसे कम तापमान गुमला में 3. 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.मौसम विभाग के माने तो उत्तर भारत राज्य में हो रही बर्फबारी की वजह से राज्य में ठंड का कहर देखा जा रहा है.

Tags:jharkhand weather update todayjharkhand weather updatejharkhand weather alert todayjharkhand weather alertjharkhand weather forecast todayjharkhand weather forecastjharkhand weather news todayjharkhand weather newsjharkhand weatherjharkhandjharkhand newsjharkhand news todayjamshedpurjamshedpur newsjamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.