☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:10 डिग्री से नीचे गिरा मेक्लुस्कीगंज का पारा, अगले दो दिनों के लिए IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट 

Weather Alert:10 डिग्री से नीचे गिरा मेक्लुस्कीगंज का पारा, अगले दो दिनों के लिए IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट 

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में कडाके की ठंड पड़ रही है. आलम यह है कि मेक्लुस्कीगंज का पारा 10 डिग्री से नीचे जा चूका है. वही शीतलहरी की चपेट में पूरा झारखंड है.मौसम विभाग की ओर से अलग-अलग जिलों में शीतलहरी का अलर्ट जारी किया जा रहा है, तो वहीं लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की चेतावनी भी दी जा रही है.ऐसे में चलिए जान लेते है आज झारखंड का मौसम कैसा रहने वाला है.

इन 13 जिलों के लोग आज रहें सावधान

मौसम विभाग का कहना है कि शीतलहरी का असर अगले 2 दिनों तक व्यापक रूप से देखने को मिलेगा.जिसको देखते हुए 13 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है.इन जिलों में हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, गुमला, सिमडेगा, रांची और खूंटी शामिल है, जहां के लोगों को अगले 2 दिनों तक सावधान रहना है. वहीं घर के बुजुर्ग और बच्चों पर खास ख्याल रखना है.

अगले दो दिनों के लिए IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट

 मौसम विभाग की ओर से झारखंड के लोगों के लिए राहत वाली खबर दी गई है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले अगले दो दिनों के अंदर झारखंड के तापमान में बदलाव आएगा.जहां पारा 2 डिग्री तक चढ़ेगा और लोगों को ठंडी और शीतलहरी से थोड़ी राहत मिल जाएगी.

अगले 2 दिनों में दो डिग्री चढ़ेगा झारखंड का पारा

वही बात अगर झारखंड के तापमान की जाए तो पिछले 24 घंटे के दौरान में कोई भी बदलाव नजर नहीं आया, हालाकी मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले अगले दो दिनों के अंदर झारखंड के तापमान में दो डिग्री की वृद्धि होगी जिसकी वजह से लोगों को थोड़ी राहत मिलने वाली है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से न्यूनातम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

पढे अपने जिले का तापमान 

रांची का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री जा सकता है.

Published at:16 Nov 2025 01:45 AM (IST)
Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJhsrkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.