✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में उठे निम्न दबाव से फिर बदला झारखंड का मौसम, दो से तीन डिग्री गिरा तापमान 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 28, 2026, 8:17:32 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड के मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी है एक तरफ जहां दो दिन पहले लोगों को गर्मी लग रही थी तो वही अब ठंड की विदाई हो चुकी है. एक बार फिर बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव की वजह से झारखंड के अधिकांश जिलों में रात के समय लोगों को सिहरन महसूस हो रही है,जहां लोग कंबल रजाई से दूर हो रहे थे तो एक बार लोग रजाई ओढ़ कर सो रहे है.मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है जिसका असर भी देखने को मिल रहा है.

 दो डिग्री गिरा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड का तापमान 2 डिग्री तक नीचे गिरा है तो वही जमशेदपुर धनबाद आदि के तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है.मौसम विभाग के अनुसार रात के समय कनकनी बढ़ गई है.एक तरफ जहां पिछले तीन-चार दिनों से झारखंड का न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा था तो वही अब सबसे कम लोहरदगा का 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

 इन जिलों में आज हो सकता है गर्मी का एहसास

झारखंड के 5 जिले जैसे देवघर, धनबाद, पाकुड़, जमशेदपुर, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा जैसे जिलों में न्यूनतम तापमान 17-18 डिग्री तक देखा जाएगा.आज यहाँ गर्मी का एहसास हो सकता है.जिसकी वजह से खूब पानी पीएं और खुद को हाइड्रेट रखें.वरना आपके स्वास्थ्य पर इसका बुरा असर पड़ सकता है और आप परेशान हो सकते है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

रांची का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.