टीएनपी डेस्क(TNP DESK):मार्च के महीने की शुरुआत में जिस तरह से गर्मी पड़ रही थी लोगों को इस बात का डर लग रहा था कि पता नहीं मार्च के महीने में गर्मी कितना सतायेगी लेकिन मार्च के दूसरे सप्ताह में ही बारिश शुरू हो गई जिससे पूरा नजारा बदल गया मार्च के महीने में बारिश होने की वजह से तापमान गिरावट हुई और लोगों को गर्मी से राहत मिली अब आलम यह है कि राजधानी रांची, खूंटी गुमला और लोहरदगा में ठंड लोगों को ठंड महसूस हो रही है. खासकर गुमला जिला का तापमन मार्च के महीने में 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है.
पढ़े आज के मौसम का हाल
आज यानी मंगलवार के मौसम की बात की जाए तो आज मौसम विभाग की ओर से बारिश वज्रपात और हवा को लेकर कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है.आज मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा हालांकी दो-तीन दिन बाद यानि 27 और 28, 29 मार्च से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा जहां आसमान में बदल छाएंगे तो बारिश की भी संभावना है.
अगले 3 दिनों तक झारखंड में साफ रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक 24, 25, 26 मार्च यानी 3 दिन तक झारखंड का मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा इस दौरन बारिश को लेकर कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है हालांकी 27 मार्च 28 29 को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा जहां एक बारिश और तेज हवा चलेगी जिससे लोगों को ठंड महसूस हो सकती है.मार्च का महीना लोगों को काफी राहत देने वाला साबित हुआ है जहां बारिश की वजह से तापमान गिरा है तो वहीं गर्मी से भी लोगों को राहत महसुस हुई है.
पढ़े अपने जिले का तापमान
रांची का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री जा सकता है.