✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:आज से करवट लेगा झारखंड का मौसम, इन जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना

BY - Priyanka Kumari CE

Published at: 06 Mar 2026 07:57 AM (IST)

Weather Alert:आज से करवट लेगा झारखंड का मौसम, इन जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड के मौसम का मिजाज आज यानी 6 मार्च से बदल जाएगा जहां झारखंड के कुछ जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे तो वहीं कल यानी 7 मार्च से कुछ जिलों में बारिश की भी संभावना जताई गई है तो वही तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी भी देखी जा सकती है.मौसम विभाग का कहना है कि 6 से 10 मार्च के बीच झारखंड के मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ नजर आएगा जहां बारिश की वजह से लोगों को परेशानी हो सकती है.

अगले 4 दिनों तक बदला रहेगा झारखंड का मौसम

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले अगले दो-तीन दिनों के अंदर झारखंड के तापमान में 4 से 5 डिग्री की बढोतरी दर्ज की जाएगी. वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक तापमन चाईबासा जिले का 36.4 डिग्री सेल्सियस तो वही सबसे कम तापमान गुमला का 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.पिछले 24 घंटे में अधिकांश जिलों का मौसम सुष्क रहा.हालांकी आज से अगले चार-पांच दिनो झारखंड के मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा.

7 से 8 मार्च को इन जिलों के लोग रहें सावधान

मौसम विभाग का कहना है कि कल यानि 7 और 8 मार्च को दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं पर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे.इस दौरान मेघ गर्जन की भी संभावना है.वही मौसम विभाग के अनुसार 8 और 9 मार्च को देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्‌डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज में कहीं-कहीं पर आंशिक बादल छाए रहेंगे बारिश भी होगी.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

रांची का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.