टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड का मौसम एक बार फिर आज से करवट लेगा, जहां झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के कुछ जिलों में बारिश देखी जाएगी,जहां 25% तक बारिश दर्ज की जा सकती है. मौसम विभाग का कहना है कि बारिश की वजह से झारखंड के कुछ जिलों का तापमान गिरेगा, जिसमे एक बार फिर लोगों को कड़ाके की ठंड लग सकती है.ऐसे में चलिए जान लेते है आज यानि गुरुवार के मौसम का हाल कैसा रहने वाला है.
इन जिलों में होगी बारिश
आपको बता दे कि उत्तरी भारत के साथ दिल्ली में अच्छी खासी बारिश हो रही है जिसका असर अब झारखंड की राजधानी रांची समेत कुछ जिलों में देखने को मिल रहा है.बारिश की वजह से एक बार फिर राजधानी रांची का तापमान 10 डिग्री से नीचे आ गया है तो वही पुरे झारखंड का तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर चूका है.आज गढ़वा, चतरा, पलामू, लातेहार इन चार जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है.जहां दिन के समय बारिश का अच्छा खासा असर देखने को मिलेगा.
तापमान में 3 से 4 डिग्री के गिरावट
वही आज झारखंड की राजधानी रांची, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़ व खूंटी में इस्का असर तापमान में गिरावट के तौर पर देखा जाएगा. जहां न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री के गिरावट दर्ज की जा सकती है.जिससे एक बार फिर लोगों को ठंड का एहसास होगा. आपको बता दें कि 2 दिन पहले झारखंड के लोगों का धूप से पसीना निकल रहा था लेकिन आज से झारखंड के मौसम बदलने से लोगों को ठंड का एहसास होगा.मौसम विभाग का कहना है कि 30 जनवरी तक झारखंड के मौसम का हाल कुछ ऐसा ही रहने वाला है, वही इसके बाद हालात सुधरेंगे और फिर से झारखंड का अधिकतम न्यूनतम तपमान में बढोतरी दर्ज की जा सकती है.
पढ़े अपने जिले का तपमान
रांची का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 23 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री जा सकता है.
