✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:आज से करवट लेगा झारखंड का मौसम, इन जिलों में रामनवमी जुलूस पर बारिश डाल सकती है खलल

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 27, 2026, 8:40:46 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड का मौसम पल-पल अपना मिजाज बदल रहा है जिससे लोगों को भी परेशानियां हो रही है. पिछले 2 दिनों से लगातार हो रहे है कड़क धूप की वजह से तापमान चढ़ा है जिससे लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा था, तो वही आज यानि 27 मार्च से एक बार फिर झारखंड का मौसम अपना मिजाज बदलने वाला है. आपको बता दें कि आज शुक्रवार के दिन रांची हज़ारीबाग़ और कई अन्य जिलों में रामनवमी का जुलूस निकलना है, ऐसे में खराब मौसम की वजह से आज इस पर बुरा असर पड़ सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 27 मार्च से 31 मार्च तक झारखंड में गरज के साथ बारिश होगी.वही वज्रपात लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना जताई गई है.

 इन जिलों में रामनवमी जुलूस पर बारिश डाल सकती है खलल

आज यानी शुक्रवार के मौसम की बात की जाये तो आज खास तौर पर झारखंड के उत्तर-पश्चिमी, दक्षिण-पूर्वी और मध्य झारखंड के कई इलाकों में गरज के साथ बारिश की संभावना जतायी गई है तो वहीं कुछ जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं चलेंगी जिसमें ख़ासतौर पर सावधानियां बरतनी हैं.कल शनिवार के दिन भी झारखंड के मौसम का हाल कुछ ऐसा ही रहेगा जहां 28 मार्च को भी राज्य के दक्षिण-पश्चिमी, मध्य और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने और बारिश होने के आसार है.

आज से 31 मार्च तक बदला रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि 29 मार्च को झारखंड का मौसम सामान्य हो जाएगा, इसके बाद 30 मार्च से 31 मार्च को झारखंड में 30 से 40 को मीटर प्रति  घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवा चलेगी तो वही गरज के साथ बारिश होने की भी संभावना जताई गई है.कुल मिलाकर कहे तो आज से 31 मार्च तक झारखंड के मौसम का हाल बिगड़ा हुआ ही रहेगा.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

रांची का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.