✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert: आज से बदल जायेगा झारखंड का मौसम, इन जिलों में अगले 4 दिनों तक बारिश की संभावना

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 21, 2026, 8:50:00 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड के मौसम में इन दिनों में पल-पल परिवर्तन देखने को मिल रहा है जहां सुबह शाम कहीं ठंड, दोपहर में गर्मी तो वही अब बारिश और बादल की संभावना भी मौसम विभाग की ओर से जताई गई है.विभाग का कहना है कि आज यानी 21 फरवरी से झारखंड के कुछ जिलों में आंशिक बादल दिखाई देंगे तो ही कुछ जिलों में हल्की बूंदा बांदी भी हो सकती है.

 इन जिलों में अगले 4 दिनों तक बारिश की संभावना

मौसम विभाग की माने तो आज से आने वाले अगले 24 फरवरी तक लोहरदगा, रांची, गुमला, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला और पूर्वी सिंहभूम में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान झारखंड का अधिकतम तापमान 29 से 35 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 11 से 15 डिग्री के बीच रहने की संभावना है.

लोगों की तबीयत पर पड़ रहा है इसका बुरा असर

आपको बता दें कि इन दिनों झारखंड के मौसम का मिजाज पल-पल अपना रुख बदल रहा है, जिसकी वजह से लोग भी कंफ्यूज है, कभी सुबह शाम ठंड से लोग परेशान है तो वही कर कुछ जिलों मे कुहासा भी देखने को मिल रहा है.वही कुछ जिलों में लोग साल स्वेटर पहने हुए नजर आते है तो वहीं दोपहर के समय धूप की वजह से गर्मी से पसीना निकल रहा है.बदलते मौसम के बीच लोगों की तबीयत पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है जिसकी वजह से अस्पातलों में मरीजों की लंबी लाइन भी देखने को मिल रही है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

रांची का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.