✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert: 25 अक्टूबर से फिर बदलेगा झारखंड के मौसम का मिजाज, इन जिलों में होगी गरज के साथ बारिश

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 8:38:18 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): झारखंड के मौसम को लेकर मौसम विभाग की ओर से एक नया अपडेट जारी किया गया है मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले अगले 25 और 26 अक्टूबर को झारखंड के कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है इस दौरान अधिकतम न्यूनतम तापमान गिरने की वजह ठंड बढ़ेगी. आपको बता दें कि 25 अक्टूबर से आस्था का महा पर्व छठ की शुरुआत हो रही है. ऐसे में कुछ जिलों के लोगों को पर्व के दौरान लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

इन जिलों में होगी गरज के साथ बारिश

झारखंड के जिन जिलों में 25-26 अक्टूबर को बारिश होने की संभावना है उन जिलों में पूर्वी सिंहभूम,सरायकेला-खरसावां,गोड्डा, पाकुड़, देवघर, दुमका, साहिबगंज, और जामताड़ा जिला शामिल है.वही अन्य जिला जैसे राजधानी रांची, खूंटी, गुमला, हजारीबाग और रामगढ़ में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा जहां कड़क धूप खीलेगी.

पढ़े मौसम विभाग का अपडेट

मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में अगले 48 घंटे के दौरान एक लो प्रेशर एरिया बनेगा जिसका असर झारखंड पर 25 से 26 अक्टूबर को देखने को मिलेगा.जहां कुछ जिला में गरज के साथ बारिश होगी तो वहीं पारा गिरने की वजह से ठंड में बढ़ोतरी होगी जिससे लोगों को परेशानी हो सकती है.

अगले तीन दिनों के अंदर 3 डिग्री गिरेगा न्युनतम तापमान 

पिछले 24 घंटे का दौरान झारखंड के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है हलांकि न्युनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले अगले तीन दिनों के अंदर झारखंड के न्युनतम तापमान में और 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस से न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.

पढ़ें अपने जिला का तापमान 

राजधानी रांची के अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.