टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड के मौसम में रोजाना बदलाव देखने को मिल रहा है.जहां दोपहर के समय लोगों को अब गर्मी सताने लगी है. वही शाम के समय सिहरन महसुस होती है, वही रात के समय लोग कंबल ओढ़कर सो रहे है.जनवरी के अंतिम सप्ताह के आते-आते झारखंड से लगभग ठंड समाप्ति की कगार पर पहुंच चुका है. लेकिन जब रात हो रही है तो फिर से लोगों को ठंड परेशान कर रही है.मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन-चार दिनों तक झारखंड के मौसम का हाल कुछ ऐसा ही रहेगा. जहां दोपहर के समय लोगों को गर्मी महसूस होगी तो वही शाम और रात के समय लोगों को ठंडा और सिहरन का अनुभव होगा.
29 और 30 जनवरी तक झारखंड के कुछ जिलों में बादल छाए रहेंगे
मौसम विभाग का कहना है कि 29 और 30 जनवरी तक झारखंड के कुछ जिलों में बादल छाए रहेंगे तो वही हल्की फुल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है.जिसके बाद एक बार फिर झारखंड के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे ठंड बढ़ेगी.मौसम का ये उतार चढाव फरवरी के पहले सप्ताह तक जारी रहेगा.वही कल यानी बुधवार 28 जनवरी से झारखंड के कुछ जिलों में बादल छाए रहेंगे जिससे मौसम का मिजाज बदल जाएगा.
पढ़े आज के मौसम का हाल
वहीं आज यानी मंगलवार के मौसम की बात की जाए तो आज झारखंड का मौसम ड्राई बना रहेगा जहां दोपहर में कड़क धूप खिलेगी,तो वही शाम के समय हल्की फुल्की सिहरन महसुस होगी.वही रात को लोगों को ठंड भी लगेगी.हल्की फुल्की ठंड लगेगी.हालांकी कल से झारखंड का मौसम बदल जाएगा और कुछ जिलों में हल्की फुल्की बारिश हो सकती है.
कैसा रहेगा कोल्हान का मौसम
वही बात अगर कोल्हान प्रमंडल की करे तो यहां गर्मी की एंट्री हो चुकी है.दक्षिणी झारखंड के जमशेदपुर,सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में गर्मी की एंट्री साफ दिख रही है.चाईबासा का तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है जिससे लोगों को दिन के समय पसीना भी निकल रहा है.पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा और लातेहार में भी पारा चढ़ा हुआ है.
पढ़े अपने जिले का हाल
रांची का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 26डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री जा सकता है.
