✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:17 फरवरी से बदलने वाला है झारखंड का मौसम, पारा चढ़ने से छूटेगा पसीना

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 16, 2026, 8:30:56 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड से ठंड की विदाई अब कुछ दिनों में होने वाली है.झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश जिलो में गर्मी की तपिश देखी जा रही है.कड़क धूप की वजह से तापमान में भी इजाफा हुई है उसको देखते हुए कहना गलत नहीं होगा कि झारखंड से अब ठंड लगभग विदाई की दहलीज पर पहुंच चूका है.झारखंड के केवल गुमला जिला को छोड़कर सभी जिलों का 10 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है.बात अगर कोल्हान के जिलों की जाए तो यहां गर्मी अब लोगों का पसीना छुड़ा रही है.

17 फरवरी से बदलने वाला है झारखंड का मौसम

वही मौसम विभाग का कहना है कि 17 फरवरी से झारखंड के मौसम में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी, जहां पारा 4 से 5 डिग्री तक चढ़ सकता है.24 घंटे पहले जहां न्यूनतम पारा 9-10 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान था, वहीं अब यह 12-13 डिग्री तक पहुंच गया है.दो दिन पहले जिस तरह से रात के समय लोगों को ठंड महसूस हो रही थी वही अब रात का भी पारा चढ़ गया है जिससे अब ठंड का एहसास लोगों को नहीं हो रहा है.

 पारा चढ़ने से छुटेगा लोगो का पसीना

मौसम विभाग का कहना है कि आज झारखंड के कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, चाईबासा जिले में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक जा सकता है.2 दिन पहले यहां का न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री के बीच था वहां अब 15 डिग्री पर पहुंच चुका है.वही अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री से बढ़कर 33 से 34 डिग्री के पास पास पहुंच सकता है.

ठंड की विदाई लगभग तय 

जिस तरीके से कड़क धूप खिल रही है उससे राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश जिलों में अब लोगों को साल स्वेटर की जरूरत नहीं पड़ रही है वही गर्मी से पसीना छूट रहा है.दोपहर के समय लोग घर और दुकान में पंखा चलाते हुए भी दिख रहे है.इससे आप अंदाजा लगा सकते है कि ठंड की विदाई अब दहलीज पर आ चुकी है.क्योंकि अब रात को भी लोगों को स्वेटर की जरूरत नहीं पड़ रही है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

रांची का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.