✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert: दोपहर बाद बदल सकता है मौसम का मिजाज, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, रहें सावधान

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 8:12:53 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): झारखंड में बारिश से लोगों को अभी भी राहत नहीं मिली है. मौसम विभाग की माने तो आज यानि मंगलवार 22 जुलाई के दिन भी झारखंड के कुछ जिलों में गरज के साथ तेज बारिश होगी तो वहीं बज्रपात की भी संभावना जताई गई है जिसको देखते हुए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है.वही कुछ जिलों में आज 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा चलेगी जिससे लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी गई है.

72 घंटे में वज्रपात से 8 लोगों की हो चुकी है मौत

पिछले 72 घंटे में झारखंड में वज्रपात से लगभग 8 लोगों की मौत हो चुकी है.जिसकी वजह से मौसम विभाग की ओर से 25 जुलाई तक झारखंड के लोगों को खास तौर पर वज्रपात से सावधान रहने की चेतावनी दी गई है.कोई भी लापरवाही किसी भी तरह से आपकी जान खतरा बन सकती है.इसलिए बारिश या हवा के समय खेतों में ना जाए और ना ही घर से बाहर निकले.

आज कैसा रहेगा कोल्हान का मौसम

वही कोल्हान के पूर्वी सिंहभूम पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में बारिश ना के बराबर हुई है वही बीच-बीच में बादलों और धूप की आंख मिचौली भी देखने को मिली जिससे उमस वाली गर्मी ने लोगों को खूब सताया.आज भी सरायकेला में सुबह से ही कड़क धूप निकली है.

आनेवाले अगले 3 दिनों में 4 डिग्री गिर सकता है झारखंड का पारा

वहीं झारखंड के तापमान की बात की जाए तो पिछले 3-4 दिनों से इसमे एक से दो डिग्री का उतार चढ़ाव हो रहा है. वही आनेवाले अगले 3 दिनों में झारखंड के अधिकतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है.मौसम विभाग की माने तो आज झारखंड का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस से न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamahedpurJamahedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.