✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:आज से चढ़ने लगेगा झारखंड का तापमान, ठंड और कनकनी से राहत की उम्मीद, पढ़े IMD का अपडेट 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 2:17:59 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):ठंड से पुरे झारखंड के लोग परेशान थे तो वही अब झारखंड वासियों के लिए अब राहत देने वाली खबर सामने आई है.मौसम विभाग का कहना है कि आज से अगले तीन दिनों के अंदर झारखंड के तापमान में 4 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी होगी जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड से शीतलहरी और कुहासे से राहत मिल जाएगी.पिछले 20 से 25 दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड से लगतार लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो चूका है.वही अब ठंड से राहत मिलने से लोगों का जीवन अब फिर से वापस पटरी पर लौटने लगेगा.

ठंड से लोगो को राहत 

पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के मौसम की बात की जाए तो अधिकांश जिलो का मौसम सुष्क रहा है. हलांकि हल्का सुबह के समय कोहरा देखने को मिला, लेकिन पहले से राहत है.हालंकी सुबह और शाम के समय ठंड ने अपना असर दिखाया लेकिन दोपहर के समय पहले के मुकाबले अब लोग राहत की सांस ले रहे है.पिछले 24 घंटे का दौरान सबसे अधिक तापमान चाईबासा का तो सबसे कम तापमान गुमला का 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

आज से चढ़ेगा पारा

मौसम विभाग का कहना है कि 18-19 और 20 जनवरी से झारखंड के तापमान में बढ़ौतरी देखी जाएगी यानी आज से तापमान चढ़ने लगेगा.आपको बता दें कि अब झारखंड के अधिकांश जिलों का तापमान 10 डिग्री के आस-पास पहुंच चुका है, जिससे झारखंड वासियों को राहत मिलती है.हालंकी की राजधानी के कांके और मेक्लुस्कीगंज में पहले से राहत है लेकिन फिर भी ठंड अभी भी अपना असर दिखा रही है.

पढ़े कोल्हान के जिलों का हाल

बात अगर कोल्हान प्रमंडल के जिलों की हो तो पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले में भले ही कड़क धूप से दोपहर में लोगों को राहत मिल रही है लेकिन सुबह और शाम के समय कनकनी की वजह से ठंड बढ़ रही है.जिससे लोग घरों में ही रहना पसंद कर रहे है.वही आज सरायकेला में कड़क धूप खिली हुई है जिससे फिर से सड़क पर रौनक दिख रही है.

पढ़े अपने जिले का तापमान  

रांची का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 23 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.