✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:29 जनवरी से लगातार चढ़ेगा झारखंड का पारा, लोगों को होगा गर्मी का एहसास, पढ़े आज का हाल

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 25, 2026, 8:38:38 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड के मौसम में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है. पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड का मौसम साफ रहा.अधिकांश जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आस पास पहुंच गया. वही न्युनतम तापमान भी 10 डिग्री से ऊपर चल रहा है.एक आध जिलों को छोड़ दिया जाए तो राज्य के अधिकांश जिलो का तापमान में सुधार हुआ है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले अगले दो-तीन दिन के अंदर झारखंड के तपमान में 3 से 4 डिग्री की बढोतरी होगी. जिससे ठंड का असर हल्का फुलका होगा.

  29 जनवरी के बाद झारखंड के तापमान में वृद्धि

  मौसम का कहना है कि 27 और 28 अक्टूबर तक मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. मौसम विभाग का कहना है कि झारखंड में पश्चिमी विक्षोप का असर दिखेगा जिसकी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी.हलांकि इसके बाद एक बार फिर मौसम में सुधार होगा.हालांकी 29 जनवरी के बाद झारखंड के तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी. 

पढ़े आज के मौसम का हाल कैसा रहेगा

वही आज यानी रविवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड के अधिकांश जिलो में मौसम साफ रहेगा दोपहर के समय कड़क धूप खिलेगी तो वहीं शाम को भी उतनी कनकनी नहीं होगी जितनी कुछ दिन पहले तक लोग झेल रहे थे. पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा तापमान चाईबासा जिले का 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.जिसकी वजह से लोगों को दोपहर के समय गर्मी महसूस हुई.कोल्हान के अधिकांश जिलों का तापमन 30 डिग्री के आस-पास देखने को मिला.जिससे शाम के समय भी लोग बिना साल स्वेटर की घुमते हुए दिखायी दे रहे थे.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

रांची का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.