✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:आज से फिर चढ़ेगा झारखंड का पारा, कड़क धूप से छूटेगा लोगों का पसीना

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 27, 2026, 9:15:07 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड के मौसम में बदलाव के बीच एक बार फिर अब ठंड की विदाई पूरी तरीके से होते हुए दिखाई दे रही है, जहां सुबह से झारखंड के अधिकांश जिलों में धूप खिल रही है जिससे लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है. एकाध जिलों को छोड़ दिया जाए तो राजधानी रांची के साथ अधिकांश जिलों का यहीं हाल है वही मौसम विभाग का कहना है कि आज यानी शुक्रवार से एक बार फिर झारखंड के तापमान में बढ़ौतरी देखने को मिल सकती है जहां अधिकतम तपमान 34 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है.

पढ़े आज के मौसम का हाल कैसा रहेगा

शुक्रवार के मौसम की बात की जाए तो आज 27 फरवरी को झारखंड का अधिकांश जिलों का मौसम सुष्क रहेगा जहां सुबह से ही कड़क धूप खिलने से लोगों को गर्मी का एहसास होगा.मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री से लेकर 34 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. वही, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री से लेकर 17 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है.

इन जिलों का तापमान 34 डिग्री तक जा सकता है

मौसम विभाग का कहना है कि आज 27 फरवरी के दिन झारखंड के कुछ जिले ऐसे हैं जहां का तापमान 34 डिग्री तक जा सकता है इन जिलों में देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामतारा, पाकुड़ साहिबगंज, कोडरमा, चतरा, गढ़वा, पलामू, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला और सिमडेगा शामिल है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

रांची का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.