✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:एक सप्ताह में 10 डिग्री गिरा झारखंड का पारा, आज इन जिलों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 5:03:58 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड की राजधानी रांची सहित राज्य के अधिकांश जिलो में नवंबर के दूसरे सप्ताह में हांड कंपाने वाली ठंड पड़ रही है. एक तरफ जहां पहले लोग गर्मी से परेशान थे तो वही अब ठंड का सामना करना पड़ रहा है. पिछले एक सप्ताह के दौरान झारखंड के तापमान में 8 से 10 डिग्री की गिरावट आई है जिसकी वजह से ठंड बढ़ चुकी है.मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले अगले दो-तीन दिनों के अंदर झारखंड के तपमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी जिसकी वजह से झारखंडवासियों की परेशानी बढ़ सकती है.

रोजाना तापमान में गिरावट और ठंड बढ़ रही है

जिस तरह से रोजाना तापमान में गिरावट और ठंड बढ़ रही है उसको देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति अलर्ट रहने को कहा है और सुबह 7:00 बजे से पहले मॉर्निंग वॉक या किसी जरूरी काम ना रहने पर घर से बाहर ना निकलने की हिदायत दी गई है.खास कर घर के बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचा कर रखना है वरना उनके लिए परेशानी का सबब बन सकता है.आज खासतौर पर उत्तर- पश्चिम जिले जैसे कोडरमा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, रांची, रामगढ़, पलामू व सिमडेगा जैसे जिले के लोगों को काफी सावधान रहने की जरूरत है.

एक सप्ताह में 10 डिग्री गिरी झारखंड का पारा

वही पिछले 24 घंटे का झारखंड का तापमान की बात की जाये तो पिछले न्युनतम तापमान में 1डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है.IMD का पूर्वानुमान है कि आने वाले अगले 5-6 दिन तक झारखंड के अधिकतम न्यूनतम तापमान में कोई भी बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 24 डिग्री न्युनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.

पढ़ें अपने जिले का तपमान 

रांची के अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री जा सकता है.

Tags:jharkhand weather updatejharkhand weather todayjharkhand weather update 2025jharkhand storm water updatejharkhand weatherjharkhand weather newsjharkhand weather trendjharkhand weather alertjharkhand weather videojharkhand updatejharkhand weather reportweather updateweather update indiaweather ranchi jharkhandranchi weather updatejharkhand rain updateweather dhanbad jharkhandjharkhand news todaytoday jharkhand newsjharkhand today newsweather jamshedpur jharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.