✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:39.2 डिग्री पहुंचा झारखंड का पारा, इन चार जिलों में लू का अलर्ट, पढ़े अपने जिले का हाल

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 14, 2026, 10:23:43 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड का मौसम इन दिनों अपने तेवर में है कभी गरज के साथ बारिश हो रही है तो कहीं धूप अपनी तपीश से लोगों का जीना मुहाल कर चुकी है.आलम यह है कि मार्च के महीने में ही मई जून वाली गर्मी लोगों को तबाह कर रही है.सबसे अधिक गरमी कोल्हान के जमशेदपुर और सरायकेला में देखने को मिल रही है तो वहीं डाल्टनगंज का पारा 39.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है इससे आप अंदाज़ा लगा सकते है कि इस बार झारखंड में कितनी गर्मी पड़ने वाली है.

 इन चार जिलों में लू का अलर्ट

जिस तरीके से मार्च में प्रचंड गर्मी पड़ रही है उसको देखते हुए मौसम विभाग की ओर से झारखंड के चार जिलों पलामू, लातेहार, चतरा और गढ़वा इन चार जिलों के लिए हीटवेव (लू) का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है.लोगों को ख़ास तौर पर दोपहर के एक से तीन बजे के बीच घर से बिना काम बाहर ना निकलने की सलाह दी गई है वहीं बाहर निकलने से पहले खुद को पूरी तरह से हाइड्रेट करना है और शरीर को ढकना है .

15 मार्च से होगा झारखंड के मौसम में बड़ा बदलाव

हालांकी मौसम विभाग ने 15 मार्च से एक बार फिर झारखंड के मौसम में थोड़ी-बहुत नर्म होने की संभावना जतायी गए है.जहां गरज के साथ बारिश होगी तो वहीं बारिश की भी संभावना जतायी गयी है. इस दौरान झारखंड वासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई गई है.हालंकी 18 मार्च के बाद एक बार फिर झारखंड के तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

रांची का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamahedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.