✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather News:10 डिग्री से नीचे गिरा झारखंड का पारा, कडाके की ठंड से लोगों की हालत हुई खराब

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 9:57:46 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान एकाएक ठंड बढ़ गई.जिसकी वजह से झारखंड का तापमान 10 डिग्री से नीचे जा चुका है.अब कडाके की ठंड लोगों को काफी ज्यादा परेशानी कर रही है. मौसम विभाग का कहना है कि हिमालय क्षेत्र में हो रही बर्फबारी की वजह से जो ठंडी हवा झारखंड की ओर आ रही है. वह सीधे लोगों के शरीर को छू रही है.मौसम विभाग की ओर से लोगों को इससे सावधान रहने की हिदायत दी गई है.

24 घंटे के दौरान तीन डिग्री गिरा झारखंड का पारा

आपको बतायें कि पिछले 1 सप्ताह के दौरान लोगों को ठंड से राहत मिली थी क्योंकि अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हुई थी लेकिन एक बार फिर ठंड की मार लोगों को झेलनी पड़ रही है जिससे काफी ज्यादा परेशानी हो रही है आलम यह है कि सुबह के 7:00 बजे जहां लोग सैर के लिए दिखाई देते थे लेकिन अब सड़कें पूरी तरह से सुनसान दिखाई दे रही है.

सुबह शाम के समय दिखायी दे रहा है कोहरा

वही बात अगर पिछले तीन-चार दिनों के दौरान तपमान की जाए तो इसमें 4 से 5 डिग्री की गिरावट आई है.इसकी वजह से भी कनकनी बढ़ गई है वही सुबह शाम के समय कोहरा देखा जा रहा है.आज यानी बुधवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड में ठंड पड़ेगी. दोपहर के समय हल्की धूप निकलेगी जिसमे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है.वही शाम के समय फिर ठंड की मार लोगों को झेलनी पड़ेगी.

अगले 24 घंटे में 2 डिग्री चढ़ेगा पारा

वही पिछले 24 घंटे का दौरान झारखंड के तापमान में भारी गिरावट आई है जिसकी वजह से झारखंड का पारा 10 डिग्री से नीचे जा चुका है.24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट आयी है तो अधिकतम तापमान भी 2 डिग्री गिर चुका है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

रांची का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.