टीएनपी डेस्क (TNP DESK):झारखंड में पिछले दो दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है.हालांकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई है, लेकिन तेज धूप और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। रविवार को भी मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा.मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कुछ जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन अधिकांश जिलों में गर्मी का असर बना रहेगा. वहीं कई क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है.आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी.
इस दिन से बदलेगा मौसम
वही IMD के पूर्वानुमान की माने तो 17 और 18 मई को उत्तर-पश्चिमी हिस्सों को छोड़कर राज्य के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे. इस दौरान आंधी और बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती है साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.वहीं पलामू, गढ़वा और लातेहार जिलों में लू चलने की आशंका जताई गई है. मौसम विभाग ने इन जिलों के लोगों को दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचने और सतर्क रहने की सलाह दी है.19 मई को मौसम और ज्यादा खराब हो सकता है.मौसम विभाग ने रांची, गुमला, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग और बोकारो समेत कई जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और मेघ गर्जन की संभावना है.
इन जिलो में गरज के साथ बारिश का अलर्ट
वही इसके साथ सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ जिलों में 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से आंधी चल सकती है. इन इलाकों में वज्रपात और कहीं-कहीं तेज बारिश की भी आशंका है। मौसम विभाग ने इन जिलों लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है.
पढ़े अपने जिले का तापमान
रांची का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 41 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 38और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री जा सकता है.