टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड के लोगो को जहां सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास हो रहा है लेकिन दोपहर में धूप की वजह से राहत मिल रही है.हालांकी मौसम विभाग की ओर से जो जानकारी सामने आई है उसके अनुरूप झारखंड में अगले 24 घंटे में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा.यानी 14 फरवरी तक झारखंड के मौसम का हाल ऐसा ही रहने वाला है.पिछले 24 घंटे में सबसे गर्म जिला चाईबासा रहा,जहां का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. वही सबसे कम तापमान गुमला का 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
पढ़े आज के मौसम का हाल कैसा रहेगा
मौसम विभाग का कहना है कि आज यानी सोमवार के दिन भी झारखंड का मौसम सुष्क रहेगा, जहां अधिकांश जिलो में सुबह और शाम के समय ठंड होगी, दोपहर के समय धूप निकलेगी.सुबह और शाम के समय कोहरा भी लोगों को परेशान कर सकता है.मौसम विभाग का कहना है कि 10 से 12 जनवरी तक झारखंड के कुछ जिलों में आंशिक बादल भी दिखाई देंगे.हालंकी इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं जतायी गयी है.हालंकी न्यूनतम अधिकतम तापमान में वृद्धि भी होगी हलांकि बादल छटते ही एक बार फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा सकती है.
पढ़े कोल्हान के मौसम का हाल कैसा रहा
वही बात अगर कोल्हान प्रमंडल के जिलों की जाए तो पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले में भी मौसम का हाल कुछ ऐसा ही है.जहां सुबह और शाम में लोगों को ठंड महसूस की जा रही है. दोपहर के समय लोगों का पसीना भी छूट रहा है.पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान चाईबासा जिले में दर्ज किया गया.मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले अगले कुछ दिनों में झारखंड के तापमान में दो से चार डिग्री की बढ़ोतरी होगी जिससे झारखंड में ठंड का असर खत्म हो जाएगा.
पढ़े अपने जिले का तापमान
रांची का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री जा सकता है.
