✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:झारखंड में अगले 3 दिन तक होगी बारिश, वज्रपात की भी संभावना, पढ़ें आज खरना पर कैसा रहेगा मौसम 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 9:42:11 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):नहाय खाए के साथ छठ महापर्व की शुरुआत हो चुकी है. वहीं आज खरना है जिसकी तैयारी है जोरों शोरों से व्रत धारी कर रही है.वही मौसम विभाग की ओर से झारखंड को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया गया है. मौसम विभाग का कहना है कि आज झारखंड के कुछ जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे.वही कुछ जिलों में बूंदबंदी भी हो सकती है. वही वज्रपात की भी संभावना जताई गई है.ऐसे में चलिए जान लेते है आने वाले अगले 3 दिनों तक झारखंड का मौसम का हाल कैसा रहेगा.

पढे आज खरना पर कैसा रहेगा मौसम 

मौसम विभाग के अनुसार आज संथाल परगना के जिलों को छोड़कर अन्य जिलो जैसे गुमला, सिमडेगा, पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा में दिन भर आंशिक बादल छाए रहेंगे. वहीं कुछ जिलों में बूंदबंदी भी हो सकती है.वही अन्य जिलों की बात की जाए तो दिन भर मौसम शुष्क रहेगा.मौसम विभाग का कहना है कि 28 अक्टूबर यानी छठ महापर्व के बाद झारखंड में मौसम का मिजाज बदलेगा और मौसम साफ हो जाएगा.

तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगी

वही मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आनेवाले अगले तीन-चार दिनों के अंदर झारखंड के अधिकतम न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगी.जिससे ठंड का असर बढेगा.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस न्युनतम तापमान 21डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

राजधानी रांची के अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJhsrkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJhsrkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.