☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:अगले 4 दिन तक झारखंड में होगी लगातार बारिश, इन 12 जिलों में लोग आज रहें सावधान, पढ़े IMD का अपडेट

Weather Alert:अगले 4 दिन तक झारखंड में होगी लगातार बारिश, इन 12 जिलों में लोग आज रहें सावधान, पढ़े IMD का अपडेट

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले दो-तीन दिनों की राहत के बाद एक बार फिर मौसम ने करवट ली है और झारखंड में कल रात से ही लगातार बारिश हो रही है. मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में एक डिप्रेशन बना है जिसका असर आने वाले अगले दो-तीन दिनों तक झारखंड पर देखने को मिलेगा.जिसके अनुसार आने वाले 3 दिनों तक लगातार बारिश होगी तो वहीं वज्रपात की भी संभावना जताई गई है जिसको देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है.वही लोगों को सावधान रहने की भी हिदायत दी गई है.

 अगले 4 दिन तक झारखंड में होगी लगातार बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि 4 अक्टूबर तक झारखंड में लगातार बारिश होगी, जहां कुछ जिलों में बादल छाए रहेंगे तो वहीं कुछ जिलों में झमाझम बारिश की भी संभावना है. रांची, दुमका, गिरिडीह, जामताड़ा, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम,सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा हजारीबाग, देवघर, धनबाद के लोगों को सावधान रहना है.यहां आज मौसम का खास असर देखने को मिलेगा. 

देर रात से ही कोल्हान में हो रही है झमाझम बारिश

वही बात अगर कोल्हान प्रमंडल की जाए तो देर रात से ही लगातार बारिश हो रही है सराय केला पूर्वी सिंहभूम पश्चिमी सिंहभूम में आज मेला घुमने में लोगों को परेशानी हो सकती है.

पिछले 24 घंटे में तीन डिग्री गिरा झारखंड का पार

वही बात अगर झारखंड के अधिकतम और न्युनतम तापमान की जाए तो पिछले 24 घंटे में झारखंड के अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है वही मौसम विभाग का कहना है तीन दिनों में इसमे कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिलेगा हलांकि 3 दिन के बाद इसमे 1 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है आज झारखंड का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

राजधानी रांची के अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जा सकता है.

Published at:02 Oct 2025 03:27 AM (IST)
Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshdpurJamshdpur newsJamshedpur news today
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.