✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:अगले तीन दिनों के अंदर झारखंड में और सताएगी ठंड, पढ़े नये साल पर मौसम का हाल

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 9:35:26 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में कडाके की ठंड लोगों को खूब सता ही रही है वही ऊपर से शीतलहरी और कुहासा ने भी घर से निकलना मुश्किल कर दिया है. मौसम विभाग ने आज यानी 1 जनवरी नए साल के पहले दिन राज्य के 10 जिलों में कुहासे का अलर्ट जारी किया है.मौसम विभाग का कहना है कि आज इन जिलो में 50 से 200 मीटर दृश्यता रह सकती है.ऐसे में चलिए जान लेते हैं नए साल में मौसम कैसा रहने वाला है.

आज इन जिलों में कुहासे का अलर्ट 

मौसम विभाग की ओर से आज झारखंड के जिन जिलों में कुहासे का अलर्ट जारी किया गया है उन जिलों में चतरा, पलामू, गढ़वा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम व सरायकेला-खरसांवा जिला शामिल है. मौसम विभाग का कहना है कि अन्य जिलों में भी कुहासा का असर देखा जाएगा हालांकी उसका असर थोड़ा कम रहेगा.मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों के अंदर झारखंड में और ठंड बढ़ने वाली है यानी ठंड लोगों की हांड कंपाएगी.

पढ़े कोल्हान के जिलों का हाल

वही कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम सरायकेला खरसावां, चाईबासा जिले की बात जाए तो पिछले 3 दिनों से यहां भी धूप ना के बराबर निकल रही है.दिन भर यहां ठंड से लोगों की हालत खराब है.वही बची कुची कसर पछुआ हवा पूरा कर रही है.जहां दिन भर लोग साल स्वेटर ओढ़कर काम करने को मजबूर है तो वहीं घरों से लोगों का कंबल से निकलना मुश्किल हो चुका है.

अगले 4 दिनों के बाद और गिरेगा पारा

आपको बता दे कि अगले 4 दिनों के दौरान झारखंड के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट होगी जिससे ठंड से लोगों को राहत मिलेगी.पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के अधिकतम में तापमान कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. हालंकी न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की वृद्धि हुई है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से न्युनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है. 

पढ़े अपने जिले का तापमान 

रांची का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 21 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.