☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:आज झारखंड में पड़ेगी शिमला जैसी ठंड, बारिश से 2 डिग्री गिर सकता है पारा, पढ़ें अपने जिले का हाल

Weather Alert:आज झारखंड में पड़ेगी शिमला जैसी ठंड, बारिश से 2 डिग्री गिर सकता है पारा, पढ़ें अपने जिले का हाल

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):कड़ाके की ठंड के बीच लगातार झारखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. कभी धूप कभी बारिश तो कभी बादल लोगों की परेशानी बढ़ा रहे है.वहीं एक बार फिर मौसम विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि शनिवार यानी आज झारखंड के मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिलेगा.पश्चिमी विक्षोभ की वजह से कुछ जिलों में बादल छाए रहेंगे, वहीं अधिकतम तपमान में गिरावट भी होगी, तो ही रात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी.

आज इन जिलों में बारिश की संभावना

वहीं आज कुछ दिन में बारिश होने की भी संभावना है,जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है.झारखंड के जिन जिलों में आज बारिश होने की संभावना है, उन जिलों में कोडरमा, गढ़वा, चतरा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, रांची, हजारीबाग, गुमला, बोकारो,खूंटी और रामगढ़ शामिल है.इसके साथ ही बारिश की वजह से न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट हो सकती है. वहीं दिन में अच्छी खासी कनकनी भी देखने को मिलेगी.

पढ़ें पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम

वहीं पिछले 24 घंटे में झारखंड के मौसम की बात की जाए तो कुछ जिलों में हल्के मध्यम दर्जे की बारिश हुई.खासकर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम में बारिश की वजह से लोगों को काफी ठंड का एहसास हुआ. वहीं सबसे ज्यादा तापमान चाईबासा का 28.4 डिग्री सेल्सियस तो,सबसे कम तापमान धनबाद का 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Published at:28 Dec 2024 08:48 AM (IST)
Tags:jharkhand weather update todayjharkhand weather updatejharkhand weather alert todayjharkhand weather alertjharkhand weather forecast todayjharkhand weather forecastjharkhand weather news todayjharkhand weather newsjharkhand weatherjharkhandjharkhand newsjharkhand news todayjamshedpurjamshedpur newsjamshedpur news today
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.