✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert: 9 नवंबर से झारखंड वासियों को कांपायेगी ठंड, पढ़े अपने-अपने जिले का हाल

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 7:48:16 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में मौसम पूरी तरह से साफ हो चुका है.आलम यह है कि रोजाना कड़क धूप खिल रही है तो सुबह के समय कुछ जिलों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है. लोग गुलाबी ठंड का एहसास कर रहे है तो वही सुबह और शाम के समय लोगों को स्वेटर पहनने की भी जरुरत पड़ रही है क्योंकि तापमान गिरने और हवा में नमी रहने की वजह से ठंड लग रही है. वही मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया गया है कि 8 नवंबर को झारखंड में ठंड बढ़ने वाली है.जिससे लोगों को खास तौर पर बचकर रहना है.

अब बढ़ने वाली है कड़ाके की ठंड

मौसम विभाग की माने तो झारखंड में अब बारिश की कोई संभावना नहीं है.वही हवाओं का रुख उत्तर दिशा की ओर हो चुका है जिसकी वजह से ठंड बढ़ने वाली है.हवा का उत्तरी तरफ रूख लेना ठंड बढ़ने का संकेत होता है.मौसम विभाग का कहना है कि 15 नवंबर तक झारखंड में पूरी तरह से ठंड पडने लगेगी.जहां दिन के समय कड़क धूप,सुबह के समय घना कोहरा और रात के समय कडाके की ठंड पड़ेगी.

साल स्वेटर निकाल कर हो जाये तैयार

पिछले 3-4 दिनों में न्युनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है.वही अधिकतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री की गिरावट आई है.जिसकी वजह से झारखंड में अब लोगों को ठंड महसूस होने लगी है. अगर सब कुछ सही रहा तो 9 नवंबर झारखंड में लोगों को स्वेटर साल निकालने की ज़रूरत पडेगी.

पढ़े कैसा रहा कोल्हान प्रमंडल का हाल

वही बात अगर कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले की बात करे तो पिछले 24 घंटे के दौरन यहां मौसम पूरी तरह से साफ रहा लोगों को गुलाबी ठंड का एहसास हुआ तो वही रात के समय सिहरन महसूस हो रही है.जिससे लोग कंबल ओढ़कर सो रहे है.

अगले 3 दिनों में 3 डिग्री और गिरेगा झारखंड का पारा

झारखंड के तापमान की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड का अधिकतम तापमान में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है की आने वाले अगले 3-4 दिनों के अंदर झारखंड के न्युनतम तापमान में और 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से न्यूनातम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

राजधानी रांची के अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.