✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:अगले 3 दिनों तक झारखंड वासियों को नहीं मिलेगी बारिश से राहत,पढे IMD का ताजा अपडेट

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:27:47 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले तीन दिनों से लगातार झारखंड में बारिश हो रही है जिसकी वजह से अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है.वही मौसम विभाग की माने तो आनेवाले अगले 3 दिनों तक अभी झारखंड वासियों को बारिश से राहत मिलने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है.मौसम विभाग की ओर से 23, 24,25 अगस्त को भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं लोगों को वज्रपात से सावधान रहने की चेतावनी दी गई है.

आज और कल झारखंड में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग की माने से 24 और 25 अगस्त तक झारखंड के अलग-अलग भाग में भारी बारिश के साथ वज्रपात होगा वहीं इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.वही उसको देखते हुए खासकर खेत में काम करनेवाले मजदूरों और किसानों को अलर्ट किया गया है और इस दौरान खेत में ना जाने की सलाह भी दी गई है ताकि कोई अनहोनी घटना ना हो.

पढ़े आज कैसा रहेगा झारखंड के मौसम का हाल

मौसम विभाग की माने तो आज यानी 23 अगस्त के दिन झारखंड के खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, लोहरदगा, सिमडेगा, जामताड़ा दुमका, धनबाद के साथ अन्य कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है. वही आज इन जिलों में वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.मौसम विभाग का कहना है कि आज यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी.

सरायकेला में पिछले 24 घंटे से हो रही है लगातार बारिश

वही बात अगर कोल्हान प्रमंडल के जिलों की जाए तो पिछले 48 घंटों से रुक रुककर लगातार यहां बारिश हो रही है.सरायकेला के मौसम की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे से यहां लगातार बारिश हो रही है, जिससे यहां की तापमान में भी गिरावट आई है और लोगों को सिहरन महसुस हो रही है.हालांकी लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत मिल चुकी है.

लगतार हो रही बारिश से गिरा झारखंड का तापमान 

वही बात अगर झारखंड के तापमान की करे तो लगातार हो रही बारिश की वजह से झारखंड के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोग अब रात की सांस ले रहे है.आलम यह है कि झारखंड के कई जिलों में लोगों को ठंडक महसूस हो रही है जिसकी वजह से रात को लोग कंबल लेकर सो रहे है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.