☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:झारखंडवासी हो जाए सावधान! कल से बढ़ने वाली अधिक ठंड,पढ़े अपने-अपने जिले का हाल

Weather Alert:झारखंडवासी हो जाए सावधान! कल से बढ़ने वाली अधिक ठंड,पढ़े अपने-अपने जिले का हाल

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में धीरे-धीरे अब ठंड में वृद्धि हो रही है खासकर राज्य के दक्षिणी जिलों में इसका खास असर देखने को मिल रहा है.लगातार हो रही तपमान में गिरावट की वजह से कनकनी बढ़ रही है.मौसम विभाग का कहना है कि राज्य के दक्षिणी जिलों के अपेक्षा उत्तरी जिलों जैसे संथाल परगना के जिलों में ठंड कम पड़ रही है क्योंकि अन्य जिलों के मुकाबले यहां के तापमान में 4 से 5 डिग्री का अंतर है जो आने वाले समय में गिरने वाला है.

कल से बढ़ने वाली अधिक ठंड

 मौसम विभाग की ओर से चेतावनी दी गई है कि शनिवार से ठंड और ज्यादा बढ़ जाएगी.इस दौरन सुबह के समय हल्का कुहासा,वही दोपहर में सनसनाती हवा भी लोगों की हांड कांपएगी.वही शाम होते ही लोगों को साल स्वेटर और कंबल रजाई की जरूरत पड़ेगी.

पढ़े आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

वहीं आज शुक्रवार के मौसम की बात की जाए तो आज झारखंड में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा, जहां सुबह में हल्का कोहरा दोपहर में कड़क धूप तो वही शाम में लोगों को ठंड महसुस होगी.आने वाले अगले दो-तीन दिनों के अंदर झारखंड के तापमान में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज होने की संभावना है जिसको देखते हुए मौसम विभाग की ओर से लोगों को ठंड को लेकर अलर्ट किया गया है.

अगले 24 घंटे का दौर और दो डिग्री गिरेगा झारखंड का पारा

झारखंड के तापमान की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे के अंदर झारखंड के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है वही मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले अगले दो दिनों के अंदर और 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है आज झारखंड का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

 रांची के अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री जा सकता है.

Published at:07 Nov 2025 02:24 AM (IST)
Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.