टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखण्ड के तापमान में वृद्धि होने की वजह से अब झारखण्ड वासियों को शीतलहरी कुहासे से राहत मिल गई है. वहीं ठंड का असर भी अब कम हो चुका है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 5 दिनों के दौरान झारखंड की अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढोतरी दर्ज की जाएगी. जिसकी वजह से ठंड का असर कम होनेवाला है.झारखंड के अधिकाँश जिलों का तापमान 10 डिग्री से ऊपर जा चूका है जिसकी वजह से दोपहर के समय लोगों को थोड़ी गर्मी महसूस हो रही है.
बढ़ते तपमान और कड़क धूप से पटरी पर लौटी जिंदगी
पिछले तीन चार दिनों से झारखंड के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है, मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले अगले दो दिनों के अंदर झारखंड के तापमान में और एक से दो डिग्री की बढोतरी दरज की जाएगी. वही इसके बाद थोड़ी बहुत गिरावट होगी लेकिन इसके बाद लगातार बढ़ती जाएगी जिससे ठंड का असर खत्म हो जाएगा.
सबसे अधिक तापमान चाईबासा जिले का रहा
वही पिछले 24 घंटे की बात करें तो सबसे अधिक तापमान चाईबासा जिले का रहा. मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के अधिकांश जिलों का अधिकतम तापमान लगभग 30 डिग्री के आस पास चल रहा है तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर ही चल रहा है.केवल मेदिनीनगर और मेक्लुकगंज को छोड़ कर झारखंड के सभी जिलों में कडक धूप खेल रही है.वही बुधवार को झारखंड का मौसम साफ राह तो सड़क पर रौनक देखी गई.
पढ़े आज के मौसम का हाल
आपको बता दें कि झारखंड से शीतलहरी का प्रकोप पूरी तरह से कम हो चुका है, वही आगे इसकी संभावना भी नहीं है. विभाग का कहना है कि जनवरी के अंत तक झारखंड में ठंड लगभग समाप्ति तक पहुंच जाएगा.वही आज यानि गुरुवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड के अधिकांश जिलो में धूप खिलेगी,तो वही दोपहर के समय लोगों को हल्की गर्मी भी महसूस हो सकती है.हालंकी सुबह और शाम के समय लोगों को ठंड से बचकर रहना है क्योंकि अभी भी ठंड पूरी तरह से सब खत्म नहीं हुआ है.
पढ़े अपने जिले का तापमान
रांची का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 23 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री जा सकता है.
