✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:आज झारखंड वासी बेफिक्र होकर घूम सकते हैं दुर्गा मेला,पढे IMD का राहत देने वाला ताजा अपडेट

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 9:44:27 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):नवरात्र के दौरान लगातार हो रही झारखंड में बारिश की वजह से लोगों को काफी ज्यादा परेशानियाँ का सामना करना पड़ रहा था. वही मौसम विभाग की ओर से झारखंड वासियों के लिए एक राहत देनेवाली खबर सामने आई है.मौसम विभाग का कहना है कि आज यानी 28 सितंबर रविवार से झारखंड का मौसम सामान्य हो सकता है यानी आज लोग बेफिक्र होकर दुर्गा पूजा का मेला घूम सकते है.

पढे आईएमडी का राहत देने वाला अपडेट

मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव अब कमजोर पड़ चूका है जिसकी वजह से अब झारखंड पर इसका असर ना के बराबर देखने को मिलेगा.यानी आज अगर आप मेला घूमने जाना चाहते हैं तो बेफिक्रा होकर जा सकते हैं और मेले का आनंद उठा सकते है.आज झारखंड का अधिकाँश जिलों में मौसम साफ रहेगा हलांकि कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिलेगी जिससे कुछ खास असर पड़ने वाला नहीं है.

पढ़े आज कैसा रहेगा कोल्हान प्रमंडल का मौसम

वही बात अगर कोल्हान प्रमंडल के जिलों की जाए तो आज पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले में भी मौसम साफ रहेगा.हालांकी दोपहर के समय बादल छाए रह सकते है लेकिन शाम के समय झारखंड के अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहेगा जिसमें लोग मेले का आनंद उठा पाएंगे.यदि अब तक आप मौसम की वजह से मेला नहीं जा पाये हैं तो आज जरूर निकले और मेला घूमे.

पिछले 24 घंटे में 2 डिग्री चढ़ा झारखंड का पारा

वही झारखंड के अधिकतम न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में झारखंड के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है वहीं मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 24 घंटे के दौरान इसमे और एक डिग्री की बढोत्तरी दर्ज की जा सकती है. आज झारखंड का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से न्युनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

राजधानी रांची रामगढ़ के अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.