✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:झारखंड वासी हो जाये सावधान! आज से चक्रवती तूफान दिखाएगा व्यापक असर,पढ़े IMD का ताज़ा अपडेट

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:28:47 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी करने बाद भी छठ के दौरान मौसम का खास असर देखने को नहीं मिला और झारखंड के अलग-अलग जिलों में छठ व्रतियों ने खुशी-खुशी छठ व्रत किया. आज छठ व्रत का समापन है यानी आज छठ उगते हुए सूरज को अर्घ्य देकर अपना व्रत का समापान किया है.वहीं झारखंड के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट जारी किया है.मौसम विभाग का कहना है कि आज यानी 28 अक्टूबर से आने वाले अगले 5 दिनों तक झारखंड पर मौसम का खास असर देखने को मिलेगा इस दौरान चक्रवती तूफ़ान का असर व्यापक रूप से रहेगा.

 आज से चक्रवती तूफान दिखाएगा व्यापक असर

मौसम विभाग के अनुसार तूफान का असर झारखंड के अलग-अलग जिलों में देखने को मिलेगा इस दौरन गरज के साथ बारिश और वज्रपात की भी संभावना है.खास तौर पर झारखंड के किसानों को मौसम विभाग ने अलर्ट किया है और खेतों में पकी फसल को सुरक्षित अपने घर या गोदामों में रखने की सलाह दी गई है.ताकी कोई भी तरह का अन्न का नुकसान ना हो.

कैसा रहा झारखंड का मौसम

वही पिछले 24 घंटे का झारखंड का मौसम की बात की जाए तो अधिकांश जिला में मौसम साफ रहा. चेतावनी जारी होने के बाद भी कुछ जिलों में बारिश नहीं हुई और छठ वृत्तियों ने खुशी के और उत्साह के साथ अपना व्रत संपन्न किया. वही आज से झारखंड के मौसम का मिजाज बदलने वाला है जिसको लेकर मौसम विभाग की ओर से सावधान रहने की हिदायत दी गई है.

आने वाले 24 घंटे में तीन डिग्री गिरेगा झारखंड का पारा

4 दिन से झारखंड के अधिकतम अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है लेकिन मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले अगले 24 घंटे के दौरन झारखंड के अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है. आज झारखंड का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस न्युनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

राजधानी रांची के अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री जा सकता है.

Tags:jharkhand weather updatejharkhand weather todayjharkhand storm water updatejharkhand weatherjharkhand weather newsjharkhand weather alertjharkhand updatejharkhand weather reportweather updateweather ranchi jharkhandweather dhanbad jharkhandjharkhand news todaytoday jharkhand newsjharkhand today newsweather jamshedpur jharkhandweather todayjharkhand breaking news todayweather news todayjharkhand breaking news today newstoday weather jamshedpurjharkhand climate

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.