टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले दो दिनों से झारखंड का मौसम काफी ज्यादा लोगों को कन्फ्यूज कर रहा है कहीं गर्मी से लू चल रही है तो कहीं बारिश से लोगों को राहत मिल रही है.आज यानी रविवार के दिन भी झारखंड का मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा और मिलन-जुला असर देखा जाएगा.राज्य के अलग-अलग हिस्सों में एक ओर भीषण गर्मी और हीटवेव लोगों को परेशान कर रही है, तो दूसरी ओर कई जिलों में बारिश, तेज आंधी और वज्रपात की संभावना ने मौसम को सुहावना बना दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग IMD ने राज्य के लिए मिला जुला अलर्ट जारी किया है.
जमशेदपुर में अब तक पांच लोगों की मौत
वही बात अगर कोल्हान प्रमंडल की जाए तो जमशेदपुर में भीषण गर्मी ने लोगों का अब जान लेना शुरू कर दिया है.अब तक झारखंड में 5 लोगों की गर्मी से मौत हो चुकी है. आपको बता दें कि एक दिन पहले ही गर्मी से दो लोगों ने तड़प कर दम तोड़ दिया था.अब इसकी संख्या और ज्यादा बढ़ चुकी है. अब तक कुल पांच लोगों ने गर्मी से दम तोड़ दिया. आलम यह है कि काम करने वाले लोगो की भी तबीयत बिगड़ रही है और गर्मी की वजह से बेहोशी जैसी परेशानी हो रही है.
पलामू, गढ़वा और चतरा में गर्मी का प्रकोप सबसे ज्यादा
राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों जैसे पलामू, गढ़वा और चतरा में गर्मी का प्रकोप सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है. यहां हीटवेव की स्थिति बनी हुई है और दिन का तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है.डालटनगंज और आसपास के क्षेत्रों में लू जैसे हालात बने हुए है. मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए हीटवेव अलर्ट जारी करते हुए लोगों को दोपहर 11 बजे से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है.
दक्षिणी जिलों में मौसम सामान्य
वहीं, राज्य की राजधानी रांची समेत मध्य और दक्षिणी जिलों में मौसम सामान्य बना हुआ है. रांची, खूंटी, सिमडेगा, लोहरदगा और पश्चिमी सिंहभूम के कई हिस्सों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है. इससे तापमान 34 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी.IMD के ताजा अपडेट के अनुसार 24 और 25 मई को राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है, जो कुछ स्थानों पर 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. इससे पेड़ों के गिरने, बिजली के खंभों के क्षतिग्रस्त होने और हल्के नुकसान की आशंका जताई गई है.
पढ़े अपने जिले का तापमान
रांची का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 43 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री जा सकता है.