✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:झारखंड में दिखने लगा मई जून वाली गर्मी का ट्रेलर, चिलचिलाती धूप से बचते दिख रहे है लोग

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 2, 2026, 8:38:27 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले तीन चार दिनों से जहां झारखंड के मौसम में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा था तो वही अब झारखंड में अब मार्च के महीने में ही मई-जून वाली गर्मी लोगों को सता रही है.कड़क धूप की वजह से लगातार जमशेदपुर लातेहार का पारा चढ़ रहा है तो वहीं अन्य जिलों का भी हाल कुछ ऐसा ही है.खासकर कोल्हान के जिलों में चिलचिलाती धूप से लोगों का पसीना छूट रहा है जिससे लोग अभी से ही लोग धूप में निकलने से बचते हुए नजर आ रहे है.

लगातार चढ़ेगा झारखंड का तापमान 

वही बात का राजधानी रांची के मौसम की जाए तो मौसम विभाग की ओर से किसी भी बदलाव से इंकार किया गया है और कहा गया है कि फिलहाल कोई भी निम्न दबाब बंगाल की खाड़ी में बनता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है.वही आज से झारखंड का मौसम फिलहाल इसी तरह रहेगा हालांकी तापमान चढता रहेगा.

इन जिलों में न्यूनतम तापमन 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

झारखंड के अधिकांश जिलो का तापमान 15 से 16 डिग्री के बीच चल रहा है. वही कोल्हान की बात की जाए तो पूर्वी सिंहभूम पश्चिमी सिंहभूम सरायकेला खरसावां और चाईबासा में तापमान 18 डिग्री तक पहुंच चुका है.देवघर, पाकुड़, साहिबगंज, धनबाद, दुमका, जामताड़ा यहां पर अब तक 15 से 16 डिग्री तक न्यूनतम तापमान देखा जा रहा था. वहीं, आज की बात करें तो 13 से 14 डिग्री के बीच संभावना जताई गई है.

पढ़े अपने जिले का हाल 

रांची का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.