✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:लगातार बारिश से सराबोर हुआ झारखंड!तालाब में तब्दील हुई रांची की सड़के,आज इन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: August 4, 2024,
Updated: 10:34 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):मानसून की शुरुआत के दिनों में झारखंड में बिल्कुल भी बारिश नहीं हुई लेकिन सावन के चढ़ते ही बरसात की झड़ी लग गई है.वही बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती परिसंचरण का असर पूरी तरह से झारखंड पर देखा जा रहा है जिसकी वजह से नदियां तालाब तो भरे ही हैं घर के आस-पास भी सड़क तालाब का रूप ले चुकी है.जिससे लोगों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.वही घरों में पानी घुसने से लोगों का जीवन अस्त हो गया है.

आज भी झारखंड में होगी झमाझम बारिश

पिछले 24 घंटे में झारखंड में सबसे अधिक तपमान की बात की जाये तो गढ़वा जिला में 28.5 डिग्री सेल्सियस, सबसे कम तापमान राजधानी रांची में 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.सबसे अधिक बारिश शनिवार के दिन रामगढ़ जिले में 264.0 मिलीमीटर हुई.वही आज भी आईएमडी की ओर से झारखंड में भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग में रेट अलर्ट किया जारी

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती परिसंचरण का असर आज झारखंड में मध्यम दर्जे का देखा जाएगा, जिसकी वजह से आज शनिवार के मुकाबले कम बारिश होगी.लेकिन फिर भी मौसम विभाग ने लोगों को चेतावनी देते हुए अलर्ट जारी किया.वही लगातार हो रही मुसलाधार बारिश की वजह से डिफिशिएंसी रेट -42% से घटकर -19 % हो चुका है.

आज इन जिलों के लोगों को सावधान रहने की चेतावनी

मौसम विभाग की ओर से आज कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है जिसे लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है जिन जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है उन जिलों में पलामू और गढ़वा जिला शामिल है.वही कुछ जिलों में मौसम विभाग में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जिसमें लोहरदगा,लातेहार,चतरा,और गुमला शामिल है.

पढें अपने जिलों का संभावित तापमान

झारखंड के संभावित तापमान की बात करे तो आज राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं पलामू में आज अधिकतम तापमान 31डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा.गढ़वा का अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं कोयलांचल धनबाद का अधिकतम तापमान 31डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.वहीं सरायकेला का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsIMDJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.