☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert: बारिश से सराबोर हुआ झारखंड, आज राजधानी रांची समेत इन पांच जिलों में रेड अलर्ट,स्कूल बंद करने का निर्देश

Weather Alert: बारिश से सराबोर हुआ झारखंड, आज राजधानी रांची समेत इन पांच जिलों में रेड अलर्ट,स्कूल बंद करने का निर्देश

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में मानसून ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. पिछले 24 घंटे से राज्य में झमाझम बारिश हो रही है आलम यह है कि लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है लोग घरों में कैद हो चुके है. दिन भर रात भर हो रही बारिश की वजह से लोगों को अब ठंड का एहसास हो रहा है.वही आज राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए स्कूल तक बंद करने का निर्देश दे दिया गया है.

आज राजधानी रांची समेत इन पांच जिलों में रेड अलर्ट

आपको बताये कि आज राजधानी रांची सहित राज्य की कई जिलों में बारिश और आंधी तूफ़ान का रेड अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी गई है वहीं मुसलाधार बारिश को देखते हुए राज्य के कई स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया गया वही कॉलेज को भी बंद करने का विचार किया जा रहा है. पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश की वजह से सड़क पर जल जमाव हो गया है वही नालों का पानी सड़क पर आ चुका है जिससे लोगों को गाड़ी चलाने में मुश्किल हो रही है.

आज कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

 मौसम विभाग की ओर से आज यानि गुरुवार के दिन भी भारी बारिश को देखते हुए राजधानी रांची समेत राज्य के पांच जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है इन जिलों में पाकुड़, गोड्डा, चतरा और दुमका,साहिबगंज शामिल है.वही इसके साथ ही राज्य के अन्य जिलों जैसे पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां,पलामू और गुमला मैं रुक रुक कर दिन भर बारिश होती रहेगी.

कोल्हान में गर्मी से मिली राहत

पिछले 24 घंटे से कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम पश्चिम सिंहभूम,सरायकेला खरसावां और चाईबासा में लगातार बारिश हो रही है दिन और रात भर हो रही बारिश की वजह से लोग घरों में रहने को मजबूर हो चुके हैं आलम यह है कि सड़क और बाजारों में पूरी तरह से सन्नाटा छाया हुआ है वही आज सुबह भी यहां बारिश हो रही है.एक तरफ जहां बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है तो वहीं दूसरी तरफ नदी किनारे रहने वाले लोगों को जिला प्रशासन की ओर से अलर्ट रहने का आश्वासन दिया गया है ताकी अगर बांध का पानी नदियों में छोड़ा जाए तो फिर बाढ़ की स्थिति में लोग सतर्क रहें और किसी तरह का कोई नुक्सान ना हो.

पिछले 3-4 दिनों में 8 डिग्री गिरा झारखंड का पारा

झारखंड के तापमान की बात की अधिकतम तपमान में 8 से 10 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जिसमें झारखंड का मौसम पूरी तरह से ठंडा हो चुका है.आलम यह है कि लोग अब कम्बल ओढ़कर रात को सो रहे है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से न्युनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री जा सकता है.

Published at:19 Jun 2025 02:34 AM (IST)
Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.