☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:मौसम को लेकर IMD का बड़ा अपडेट, पढे दुर्गा पूजा पर कैसा रहेगा झारखंड का हाल

Weather Alert:मौसम को लेकर IMD का बड़ा अपडेट, पढे दुर्गा पूजा पर कैसा रहेगा झारखंड का हाल

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):सितंबर के आखिरी में भी झारखंड में मानसून थमने का नाम नहीं ले रहा है. आलम यह है कि पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में बारिश के साथ वज्रपात का असर देखा गया. सबसे ज्यादा वज्रपात का कहर राजधानी रांची में दिखा जहां आसमानी बिजली गिरने से चार मवेसी की मौत हो गई.वही मौसम विभाग का जो अपडेट सामने आया है वह राहत देने वाला नहीं है.उसको देखकर ऐसा लगता है कि दुर्गा पूजा में भी लोगों को बारिश से राहत मिलने वाली नहीं है.

25 सितंबर तक बारिश राहत नहीं

आईएमडी की माने तो 25 सितंबर तक झारखंड में बारिश से लोगों को राहत मिलने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे तो वहीं दिन में एक से दो बार बूंदाबांदी होती रहेगी. जिससे दुर्गा पूजा में खलल पड़ सकता है.वही राजधानी रांची में मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं लोगों को वज्रपात से भी सावधान रहने की हिदायत दी गई है.आज यानी रविवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड में मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा. जहां दोपहर के बाद मौसम का मिजाज बदलेगा और बारिश हो सकती है.

पढ़े कैसा रहेगा कोल्हान का हाल

पिछले 24 घंटे में कोल्हान प्रमंडल के मौसम की बात की जाए तो यहां भी मौसम का मिलान-जुला असर ही देखने को मिला. जहा कुछ जिलों में कड़क धूप खिली रही तो कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली. वहीं आज सुबह से ही सरायकेला में कड़क धूप खिली हुई है, जिसमें लोगों का पसीना छूट रहा है.

अगले 24 घंटे में एक डिग्री चढ़ेगा झारखंड का पारा

वहीं पिछले 24 घंटे में झारखंड के तापमान की बात की जाए तो अधिकतम तापमान में कोई भी बदलाव नजर नहीं आया है अगले 24 घंटे में झारखंड की अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है, अगले 2 दिनों में मौसम विभाग का पूर्वानुमान है, इसमे फिर गिरावट होगी.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस न्युनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जा सकता है.

Published at:21 Sep 2025 03:11 AM (IST)
Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshdpur news today
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.