✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:झारखंड के मौसम पर IMD का बड़ा अपडेट, अगले 4 दिनों तक भारी तबाही मचा सकता है मौसम

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 4, 2026, 8:33:42 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में इन दिनों पूरी तरह से साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर देखने को मिल रहा है जहां पर गरज के साथ बारिश हो रही है तो वही आंधी तूफ़ान भी देखने को मिल रहा है.वही मौसम विभाग की ओर से झारखंड के मौसम पर बड़ा अपडेट सामने आया है.मौसम विभाग का कहना है कि 8 अप्रैल तक झारखंड के लोगों को बारिश और आंधी तूफ़ान से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है.यानी आने वाले अगले 4 दिनों तक झारखंड में बारिश वज्रपात और आंधी तूफ़ान का असर देखने को मिलेगा.

अगले 2 दिनों तक इन जिलों में वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग की ओर से पांच और छह अप्रैल को कुछ दिनों में वज्रपात की संभावना जताई गई है, जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला शामिल है.इन जिलो के के लोगों को अगले दो दिनों तक सावधान रहना है.वज्रपात और बारिश आंधी तूफान के समय घर में सुरक्षित रहना है.

9 अप्रैल से साफ हो जाएगा झारखंड का मौसम

 मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान जताया गया है कि 9 अप्रैल से एक बार फिर झारखंड का मौसम साफ हो जाएगा, जहां कड़क धूप खिलेगी तो वही गर्मी से लोगों का पसीना भी छूटेगा.बारिश बंद होने की वजह से तापमान तेजी से चढ़ेगा जहां राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश जिलों में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल होगा.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

रांची का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamahedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.