✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert: झारखंड के मौसम पर IMD का बड़ा अपडेट, इस दिन से मौसम साफ होने की संभावना, पढ़े आज का हाल

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:13:16 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):मौसम विभाग की ओर से झारखंड वासियों के लिए एक राहत देने वाली खबर सामने आई है. मौसम विभाग की माने से 11 अक्टूबर यानी रविवार से झारखंड से मानसून की विदाई शुरू हो जाएगी.और पूरी तारिके से मौसम साफ रहेगा. वही धीरे-धीरे न्युनतम तापमान में गिरावट की वजह से ठंड का आगमन होगा.हालंकी मौसम विभाग की ओर से आज यानी शुक्रवार के दिन झारखंड के कुछ जिलों में हल्की फुल्की बारिश के साथ वज्रपात की संभावना जताई गई है.

 पिछले 24 घंटे में कैसा रहा राज्य का हाल

पिछले 24 घंटे का दौरान झारखंड के मौसम की बात की जाए तो कुछ जिलों में हल्की फुल्की की बारिश देखी गई गई हालांकी पुरे राज्य में मौसम साफ रहा, जहां कड़क खिली रही तो वही शाम के समय और रात के समय लोगों को सिहरन महसुस हुई.पिछले 24 घंटे के दौरन राजधानी रांची, खूंटी सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, गुमला,धनबाद और लोहरदगा में हल्की बारिश का असर देखा गया.

कल से साफ होने लगेगा झारखंड का मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार यानी कल से झारखंड में मौसम पूरी तरह से साफ हो जाएगा. जहां कड़क धूप खिलेगी तो वहीं धीरे-धीरे न्युनतम तापमान में गिरावट आएगी और गुलाबी ठंड का एहसास लोगों को होने लगेगा.छठ और दिवाली के समय लोगों को हल्की फुल्की ठंड महसूस होगी.कोल्हान के जिलों की बात की जाए तो यहां का भी कुछ यही हाल रहा जहां कड़क धूप खिले रही तो वही शाम के समय मौसम सुहाना रहा.

पिछले 24 घंटे में 2 डिग्री चूका है झारखंड का न्युनतम तापमान 

वही बात अगर झारखंड के अधिकतम तपमान की जाए तो पिछले 24 घंटे में झारखंड के अधिकतम तापमान में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिल सकता है, हालाकि न्युनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है.मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले अगले दो-तीन दिनों के अंदर झारखंड के अधिकतम तापमान में और 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी तो वही न्युनतम तापमान भी और एक डिग्री गिर सकता है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

राजधानी रांची के अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.