✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:कुहासे को लेकर IMD का बड़ा अलर्ट,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोगों से की ये ख़ास अपील

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 5:07:06 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में कडाके की ठंड के बाद अब कुहासे ने भी लोगों की परेशानी बढ़ानी शुरू कर दी है. मौसम विभाग की ओर से अगले 4 दिनों तक झारखंड में कुहासे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.संथाल के कुछ जिलों में कुहासे का प्रकोप व्यापक रूप से देखने को मिला.वहीं झारखंड के अन्य जिलों की बात की जाये तो यहां रेल सेवा, विमान सेवा के साथ विमान यात्रा भी प्रभावित हो रही है.कुहासे की वजह से कई विमान देरी से पहुंच रही है तो वहीं कई रद्द हो रही है.

अगले 4 दिनों तक दिखेगा कुहासे का व्यापक असर

मौसम विभाग की ओर से अगले 4 दिनों के लिए झारखंड के 12 जिलों में कुहासा का अलर्ट जारी किया गया है.जिसमे पलामू के अलावा गढ़वा, लातेहार, चतरा, लोहरदगा, कोडरमा, हजारीबाग, रांची, रामगढ़, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा शामिल है.जहां लोगों को अगले 4 दिनों तक सावधान रहना है वहीं अगर आप दो पहिया वाहन लेकर घर से निकलते है तो यह जरूर सुनिश्‍चित कर लें कि आपको सड़क पर थोड़ी सावधान से निकलना है वरना कुहासे की वजह से आप दुर्घटना के शिकार हो सकते है.

पढ़े कोल्हान के जिलों का हाल 

बात अगर कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले की करे तो यहां भी ठंड लोगों की हांड कंपा रही है.जहां शहरी क्षेत्रों में तो हालात थोड़े ठीक भी है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में शाम होते ही सड़क पर सन्नाटा दिख रहा है.वही आज यानी शनिवार को सरायकेला के मौसम की बात की जाए तो यहां सुबह 7:00 बजे तक कोहरा देखने को मिला हालांकी हल्की धूप निकलते ही कोहरा खत्म हो जा रहा है.

सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंडवासियों से की ख़ास अपिल

वही झारखंड में ठंड को देखते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने लोगों से ठंड से बचने की अपील की है वही खासकर घर के बुजुर्ग और बच्चों का ख्याल रखने की हिदायत भी दी है.आपात स्थिति में 108 एंबुलेंस सेवा, 104 स्वास्थ्य विभाग हेल्पलाइन अथवा 1800-345-6540 पर संपर्क करें। आपकी सुरक्षा ही हमारी प्राथमिकता है.

 पिछले 24 घंटे में फिर गिरा झारखंड का पारा

वही झारखंड के तापमान की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के न्युनतम तापमान में 1डिग्री की गिरावट देखने को मिला है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले अगले 24 घंटे के दौरान झारखंड के तापमान में दो डिग्री की वृद्धि हो सकती है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस न्युनतम तापमान 7 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है. 

पढ़े अपने जिले का तापमान

रांची का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 21 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.