✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert: आज भी झारखंड के कई जिलों में होगी झमाझम बारिश, तेज हवा को लेकर अलर्ट

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 2, 2026, 7:41:42 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले कुछ दिनों से झुलसा देने वाली गर्मी और लू से पूरा झारखंड परेशान था, लेकिन अब मौसम ने करवट ले ली है.लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों ने राहत की सांस ली है.रात के समय हल्की ठंडक महसूस हो रही है और कई जगह लोगों को पतली चादर की जरूरत पड़ रही है.आज का मौसम पूर्वानुमानमौसम विभाग के अनुसार आज भी झारखंड के अधिकांश जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना है साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती है.बारिश के कारण तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी.

आज इन जिलों में झमाझम बारिश की संभावना

 जिन जिलों में बारिश की संभावना है उसमे सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, गुमला, रांची, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज सहित कई जिला शामिल है.कहीं-कहीं तेज हवाएं भी चल सकती है.

तेज हवा के समय घर से बाहर न निकलने की चेतावनी

राज्य के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान लगभग 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा.मौसम विभाग की चेतावनीमौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि बारिश और तेज हवाओं के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

रांची का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.