☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert: झारखंड के इन 7 जिलों में आज तबाही मचा सकती है भारी बारिश,रेड अलर्ट जारी,पढ़े अपने जिले का हाल

Weather Alert: झारखंड के इन 7 जिलों में आज तबाही मचा सकती है भारी बारिश,रेड अलर्ट जारी,पढ़े अपने जिले का हाल

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):मानसून के दस्तक के साथ ही बारिश शुरू हो गई है झारखंड के 24 में से 18 जिलों में मानसून ने दस्तक दे दिया है जिससे प्रचंड गर्मी से लोगों को गर्मी से राहत मिली है.पिछले 24 घंटे में झारखंड के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहे वही बारिश भी हुई जिससे लोगों ने राहत की सांस ली.मौसम विभाग की माने तो आज यानि बुधवार को झारखंड के सात जिलों में भारी बारिश की संभावना है जिससे मौसम तबाही मचा सकता है.वही आज आंधी तूफ़ान का भी असर देखने को मिलेगा.

अगले दो दिनों में झारखंड के बाकी जिलों में भी एंट्री कर लेगा मानसून 

मौसम विभाग का पूर्वनुमान है कि आनेवाले अगले दो दिनों में झारखंड के बाकी जिलों में भी मानसून की एंट्री हो जाएगी. आपको बता दे कि गढ़वा, पलामू और चतरा जिले में अभी तक मानसून ने दस्तक नहीं दी है लेकिन अनुमान है कि अगले 2 दिनों में यहां भी बारिश शुरू हो सकती है जिससे यहां के भी लोग बारिश से सराबोर हो जाएंगे और गर्मी से राहत मिलेगी.

पढ़े आज कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक आज सात झारखंड के जिलों में भारी बारिश कहर बरपा सकता है. जिसको देखते हुए मौसम विभाग में रेड अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी गये है.जिन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है उन जिलों में रामगढ़, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां धनबाद, जामताड़ा और दुमका शामिल है.आज खास तौर पर लोगों को आंधी तूफान और वज्रपात से भी सावधान रहने की जरूरत है.

पिछले 24 घंटे में 2 डिग्री गिरा झारखंड का पारा

झारखंड के तापमान की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में झारखंड के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री के गिरावट दर्ज की गई है तो वही न्युनतम तापमान भी एक डिग्री गिर चुका है. आज झारखंड का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से न्युनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.हलांकि आने वाले अगले 24 घंटे में इसमे दो डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री जा सकता है.

Published at:18 Jun 2025 02:39 AM (IST)
Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.