टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में पिछले 3-4 दिनों से मौसम पूरी तरह से साफ है जहां सुबह से ही कड़क धूप खिल रही है. दोपहर होते होते गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो जा रहा है. वही तापमान लगातार चढता जा रहा है.गरमी धीरे-धीरे अब रफ़्तार पकड़ चुकी है मौसम विभाग के अनुसार आज यानी बुधवार के दिन भी झारखंड के अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहेगा. हालांकी कुछ जिलों में बूंदाबांदी की संभावना जतायी गयी लेकिन इससे गर्मी पर कोई भी असर नहीं पड़ने वाला है यानी झारखंड वासियों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी.
इन जिलों में 40 डिग्री के पार जा सकता है पारा
आलम यह है कि मौसम विभाग की ओर से अब हीटवेव को लेकर लोगों को सावधान किया जा रहा है. वही लगातार मौसम विभाग अलर्ट जारी कर रहा है ताकि गर्मी से लोगों की तबीयत पर कोई भी ऐसा ना पड़े.आज बुधवार के दिन खासकर झारखंड के कोल्हान और संथाल के जिलों जैसे बोकारो, धनबाद, गिरिडीह और दुमका तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है. जहां गर्मी से लोगों का पसीना छूट जाएगा.मौसम विभाग के मुताबिक इन जिलों के लोगों को धूप में निकलने से बचना है.
कुछ जिलों में बूंदाबांदी की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक आज झारखंड के उत्तरी जिलों में आसमान में बादल दिखाई दे सकते है. वही हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना जताई गई है जिससे गर्मी से लोगों को थोड़ी बहुत राहत मिलेगी. हलांकि किसानों को ख़ासतौर पर खेत में लगी सब्जी की फसल पर ध्यान देने के लिए कहा गया है.समय समय पर उसमें पानी डालते रहना है.वरना कड़क धूप से सब्जी की फसल बर्बाद हो सकती है.
पढ़े अपने जिले का तापमान
रांची का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 39 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री जा सकता है.