✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:झारखंड के कोल्हान में गर्मी ने दी दस्तक, 33 डिग्री तक पहुंचा अधिकतम तापमान

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 12, 2026, 8:06:26 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड का मौसम रोजाना अपना रंग बदल रहा है. कभी धूप, कभी ठंड,कभी कुहासा तो कभी गर्मी लोगों से लोग कन्फ्यूज है.झारखंड की राजधानी रांची सरायकेला खरसावां, जमशेदपुर, गोड्डा सिमडेगा में गर्मी पड़ रही है.जहां दोपहर के समय एक मिनट भी धूप में खड़ा होना मुश्किल हो रहा है.आलम यह है कि अगर आप 10 मिनट भी धूप में खड़े हो तो चक्कर आने लग रहा है.हालांकी अभी भी झारखंड के कुछ ऐसे जिले है जहां ठंड महसूस की जा रही है जिसमे खासकर जंगल के इलाके है.

इन जिलो में ठंड की विदाई लगभग तय

झारखंड के कुछ जिले ऐसे है जहां पर लगभग ठंड की विदाई तय मानी जा रही है 3 से 4 दिन में यहां से ठंड पूरी तरह से समाप्त होने की संभावना है.जिसमे दक्षिणी जिले सरायकेला खरसावां और सिमडेगा जिला शामिल है यहां अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री तक पहुंच चूका है. वही न्यूनतम तापमान भी 13 से 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है.गुमला, खूंटी, लोहरदगा, लातेहार, रांची, हजारीबाग और रामगढ़ जैसी इलाके आते है. वहां सुबह और शाम को कनकनी महसूस हो रही है.

अभी कुछ जिलों में महसूस की जा रही है कनकनी

पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे कम तापमान गुमला जिला का तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यानी अब भी लोगों को सुबह शाम के समय पतली स्वेटर और साल की जरूरत पड़ रही है.मौसम विभाग का कहना है कि आज झारखंड के कुछ जिलों में आंशिक बादल दिखाई दे सकते है लेकिन एक बार फिर मौसम साफ हो जाएगा और झारखंड के कुछ जिलों का तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है जिससे एक बार फिर हल्की फुल्की ठंड का एहसास लोगों को होने लगेगा.

पढ़े आज के मौसम का हाल

वही आज यानी गुरुवार के मौसम की बात की जाए तो आज झारखंड का मौसम सुष्क रहेगा हालांकी कुछ जिलों में आंशिक बादल आसमान में छाए रहेंगे लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है.यदि सब कुछ सामान्य रहा तो फरवरी के अंत तक झारखंड से ठंड की विदाई तय मानी जा रही है.आपको बता दे कि पिछले 10-15 दिनों से झारखंड का मौसम पल-पल अपना मिजाज बदल रहा है जिससे लोग काफी ज्यादा कन्फ्यूजन में है.कभी लोग साल स्वेटर रख रहे हैं तो कभी उन्हें निकालने की जरूरत पड़ रही है.वही बदलते मौसम के बीच लोग मौसमी बिमारी जैसे सर्दी, खांसी और बुखार से परेशान है.जिससे अस्पताल में मरीज़ों की लंबी लाइन देखी जा रही है इसलिए सावधान रहें.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

रांची का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamahedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.